By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बच्चों के खिलाफ अपराध समाज की गरिमा से जुड़ा मामला: हाई कोर्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

बच्चों के खिलाफ अपराध समाज की गरिमा से जुड़ा मामला: हाई कोर्ट

khushi Mukhija
Last updated: November 17, 2026 3:56 pm
khushi Mukhija
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को केवल दो पक्षों के बीच का निजी विवाद मानकर समझौते के आधार पर खत्म नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें समझौते का हवाला देते हुए एफआईआर (FIR) रद्द करने की मांग की गई थी।

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नीरजा के. कलसन ने कहा कि पॉक्सो (POCSO) अधिनियम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन अपराधों से बचाना और उनकी गरिमा, सुरक्षा तथा मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराधों का असर केवल पीड़िता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। कानून का उद्देश्य जनहित में सर्वोपरि है और निजी पक्षों का समझौता इसे दरकिनार नहीं कर सकता।

हरियाणा में 4 साल में 93 हजार से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई

क्या है पूरा मामला?

यह मामला हरियाणा के रोहतक जिले के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र का है। 23 दिसंबर 2024 को दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता की करीब 11 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय एक अन्य बच्ची सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में आरोपी अशोक ने दोनों बच्चियों को रोककर अश्लील इशारे किए और अपने साथ चलने के लिए रुपए देने का लालच दिया। घबराई बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी की दलील और सरकार का विरोध

फसल पोर्टल पर फर्जीवाड़ा, 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप

आरोपी अशोक ने कोर्ट में दलील दी कि गलतफहमी के कारण एफआईआर दर्ज हुई थी और 7 अप्रैल 2025 को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। शिकायतकर्ता पक्ष अब मुकदमा आगे नहीं चलाना चाहता, इसलिए एफआईआर और उससे जुड़ी कार्यवाही रद्द की जाए।

वहीं, हरियाणा सरकार ने इस याचिका का पुरजोर विरोध किया। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि दोनों पीड़ित बच्चियों के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो चुके हैं। मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के साथ-साथ निचली अदालत द्वारा आरोप भी तय किए जा चुके हैं और अभियोजन पक्ष के 4 गवाहों की गवाही भी पूरी हो चुकी है।

ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी सुनवाई

पानीपत के विकास को रफ्तार, 5 बड़ी मांगों पर गडकरी की सहमति

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि जहां मुकदमा काफी आगे बढ़ चुका हो और पीड़ित नाबालिग हों, वहां समझौते के आधार पर एफआईआर रद्द करना उचित नहीं है। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए रोहतक की ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रखने का रास्ता साफ कर दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश में की गई टिप्पणियों का असर निचली अदालत के ट्रायल पर नहीं पड़ेगा।

You Might Also Like

बिना भाजपा के झंडे ‘स्नेह मिलन’ कर रहे कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू
पलवल: 12 से ज्यादा लोगों को काटने वाला इनामी ‘कटखन्ना बंदर’ काबू में
हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी
राम-रमी पर नेताओं ने समर्थकों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा में 4 साल में 93 हजार से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई
TAGGED:ChildProtectionChildRightsChildSafetyCrimeAgainstChildrenhighcourtIndianJudiciaryJusticeForChildrenLawAndOrderLegalNewsProtectOurChildrenSocialDignityन्यायपालिकाबालसंरक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

सीएम की स्माइल पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल तो नायब सैनी दिया ये जवाब

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात, “किसानों के सिर दोष मढ़ना ठीक नहीं”
अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”
हरियाणा में अमृत सरोवरों पर ₹223 करोड़ खर्च, फिर भी तालाब बदहाल
किस स्थिति में हरियाणा छोड़ सकता है राजधानी चंडीगढ़ पर अपना दावा ? इस कांग्रेस सांसद ने दिया बड़ा बयान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?