By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिस्वास्थ्य एवं जीवनशैली

अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”

Yuva Haryana
Last updated: November 3, 2025 1:08 pm
Yuva Haryana
Published: November 3, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तस्करी करके लाए जा रहे धान पर बीजेपी सरकार द्वारा पाबंदी लगाए जाने के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया है। साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये हजारों करोड़ रुपये का धान घोटाला बीजेपी सरकार के संरक्षण में कई सालों से लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर नाकेबंदी सिर्फ दिखावा मात्र है। राईस मिलरों द्वारा सरकार की मिलीभगत से बिहार और उत्तर प्रदेश से सरेआम सस्ती धान हजारों की तादाद में ट्रकों में भरकर लाई जा रही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने कहा कि राइस मिलर सरकारी धान को महंगे दामों पर बेच रहे हैं और उसकी खानापूर्ति बिहार और यूपी से सस्ते धान लाकर की जा रही है। यानी, बाहर का धान हरियाणा के किसानों के धान के रूप में दिखाकर सरकार को बेचा जा रहा है। इससे मिलों को लाभ हो रहा है, लेकिन हरियाणा के किसानों को नुकसान।

अभय ने कहा कि अधिकारियों द्वारा फर्जी रिकॉर्ड और गलत स्टॉक की रिपोर्ट बना कर दी जाती है। इतना ही नहीं घटे हुए स्टॉक को पूरा दिखाने के लिए झूठे कागज तैयार किए जा रहे हैं और गलत गेट पास भी काटे जा रहे हैं। कई डिफॉल्टर राइस मिलों को फिर से अलॉटमेंट दी गई है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर राइस मिलों को दोबारा अलॉटमेंट देना बगैर सरकारी मिलीभगत के संभव ही नहीं है। यह धान घोटाला हजारों करोड़ रूपए का घोटाला है। हरियाणा के किसान अपनी फसल मंडियों में ला रहे हैं, लेकिन खरीद में देरी हो रही है। नमी के बहाने कम दाम मिल रहे हैं, या फसल कई दिनों तक पड़ी रहती है।

अभय चौटाला ने कहा कि किसानों पर इतने जुल्म और अत्याचार तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए जितने आज बीजेपी सरकार कर रही है। बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के कारण किसान की फसल न तो एमएसपी पर बिक रही है और धान की नमी के नाम पर भी किसानों को लूटा जा रहा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

 

You Might Also Like

पदोन्नति में आरक्षण कैसे मिलेगा ? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया यह स्पष्ट आदेश
यमुनानगर सड़क हादसे पर दिग्विजय ने जताई चिंता, विद्यार्थियों के लिए बसों की उचित व्यवस्था करने की उठाई मांग
हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, गुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम
TAGGED:"Paddy scam has been going on for many years under the BJP government of Haryana."“हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”Abhay Chautala's big allegationअभय चौटाला का बड़ा आरोप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 29, 2025
दिवंगत IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनित पर केस दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में इस विधायक पर भी हुई एफआईआर
हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं ? सामने आई बड़ी Update, पढ़िए
साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?