By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और हरियाणा के 14 जिलों में GRAP-4 की पाबंदिया, सरकार पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और हरियाणा के 14 जिलों में GRAP-4 की पाबंदिया, सरकार पर उठे सवाल

Yuva Haryana
Last updated: December 15, 2025 7:08 pm
Yuva Haryana
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण चरम पर है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 का प्रतिबंध शनिवार को लागू कर दिया गया है। ऐसे में हरियाणा के 14 जिलों में ग्रैप-4 की पाबंदियां जारी है।

दिल्ली से सटे हरियाणा के अनेक शहरों की हवा दमघोंटू हो गई है। देशभर में बहादुरगढ़ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 464 पहुंच गया है, जो कि बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है। इनके अलावा धारूहेड़ा, पानीपत, मानेसर, बल्लभगढ़ का भी बुरा हाल है।

इस बीच बढ़ते प्रदूषण पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चिंता जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हर बार सरकार प्रदूषण का सारा दोष किसानों के माथे पर मढ़ देती है, जबकि खुद प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस समाधान पर कार्य नहीं करती है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में पराली जली ही नहीं तो फिर इतना प्रदूषण कैसे फैला? इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि केवल कागजों में ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियम बनाए और लागू किए जाते है, जबकि धरातल उन्हें लागू करने में सरकार फेल साबित हो रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देशभर में हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, सोनीपत, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, रोहतक जैसे अनेक शहर टॉप प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल है, जहां लोगों का सांस लेना दूभर हो चुका है। यहां तक कि दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है, जबकि धरातल पर अधिकारी इन नियमों को लागू करने में पूरी तरह नाकाम है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिवाली के बाद से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार हवा का स्तर निरंतर बेहद खराब श्रेणी में है, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार प्रदूषण पर लगाम लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि एनसीआर में हरियाणा के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है और दमघोंटू प्रदूषित वातावरण में जीने को मजबूर है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे प्रदूषण के कारणों का पता लगाकर इसका तुरंत निवारण करें, न कि किसानों पर दोष लगाकर अपना पला झाडे। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदूषण के मुल कारणों का पता लगाकर इनका निदान पर ध्यान देना चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि सरकार तुरंत इस गंभीर मामले को संज्ञान में लें, अन्यथा जेजेपी प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर सरकार को कोई ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर कर देगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

Haryana: पेपरलेस रजिस्ट्री में होंगे नए-नए सुधार, आपको क्या होगा फायदा ? यहां जानिए
हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना
GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, हरियाणा में बढ़े सड़क हादसे, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक
अफसरों पर क्यों भड़के मंत्री अनिल विज ? दो सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज
TAGGED:questions are being raised on the governmentWith pollution at alarming levels and GRAP-4 restrictions imposed in 14 districts of Haryanaखतरनाक स्तर पर प्रदूषण और हरियाणा के 14 जिलों में GRAP-4 की पाबंदियासरकार पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 3, 2026
इस बार देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण कहां फैला? एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए
आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, हरियाणा में 45 प्राइवेट अस्पताल पैनल से हटाए
अपनी अमीरी के सवाल पर क्या बोलीं भारत की सबसे अमीर महिला ? कही यह बात, पढ़िए
मोरनी हिल्स रिसॉर्ट (Morni Hills Resort) – हरियाणा की पहाड़ियों में सुकून, रोमांच और नेचर स्टे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?