By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कब बनेगा नया BJP अध्यक्ष ? CM नायब सैनी ने की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कब बनेगा नया BJP अध्यक्ष ? CM नायब सैनी ने की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात

Yuva Haryana
Last updated: December 14, 2025 1:56 pm
Yuva Haryana
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में इन दिनों नए बीजेपी अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव की तैयारियों की खबरें खूब चर्चा में है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार 14 दिसंबर तक अगर भाजपा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए विधिवत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई तो नए साल में 14 जनवरी के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

दरअसल, 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो रही है, जो कि 14 जनवरी तक चलेगा। मान्यता के अनुसार इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसी अनुसार यूपी में नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा भी 16 दिसंबर से पहले ही की गई। पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष घोषित किए गए। रविवार को उनके नाम का औपचारिक एलान हुआ। हालांकि, इकलौता नामांकन होने की वजह से उनका नाम शनिवार को ही तय हो गया था।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

ऐसे में हरियाणा में बीजेपी नए अध्यक्ष का चुनाव नए साल में ही कर सकती है। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी साल 2026 में ही चुना जाना है।

खबर ये भी है कि भाजपा हरियाणा में मोहन लाल बड़ौली को ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। खबर में दावा किया गया है कि बड़ौली और सरकार का तालमेल खासा अच्छा है इसलिए हाईकमान किसी नए चेहरे को अध्यक्ष नहीं बनाना चाहती। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, महामंत्री सुरेंद्र पुनिया के नामों की भी चर्चाएं है।

एक और प्रमुख समाचार में छपी खबर के अनुसार हरियाणा में भाजपा के नए प्रधान के चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अचानक दिल्ली पहुंच गए। यहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं के साथ ही संघ के एक बड़े पदाधिकारी से मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न नामों को लेकर चर्चाएं हुई हैं।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

दरअसल, शनिवार को सीएम फतेहाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद अचानक दिल्ली रवाना हो गए और इसे दौरे को नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दो दिन पहले भी हरियाणा के सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

You Might Also Like

पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
कॉलेज निर्माण में सामने आई गड़बड़, सीएम नायब सैनी ने लिया सख्त एक्शन
सिरसा बना हरियाणा का सबसे बड़ा कॉटन हब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़खेल खिलाड़ी

खेल विभाग में बड़ा घोटाला ? कोच बनकर उठाता रहा सरकारी वेतन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 4, 2026
हरियाणा के गुरुग्राम में खुला टेस्ला का सेंटर, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन, देखें Video
हरियाणा के करनाल में दिल्ली-श्रीनगर बस पर पथराव, शीशे तोड़े
हरियाणा के नशामुक्ति केंद्र बदहाल: 5 साल में 1.84 लाख भर्ती, सिर्फ 50 हजार ने छोड़ी लत
जेजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद नजर आए अजय चौटाला, किया ये बड़ा दावा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?