By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: वाई पूरन सुसाइड मामले को लेकर अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, जांच में लीपापोती का लगाया आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

वाई पूरन सुसाइड मामले को लेकर अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, जांच में लीपापोती का लगाया आरोप

Yuva Haryana
Last updated: October 13, 2025 5:36 pm
Yuva Haryana
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने सरकार पर बड़े सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि एक हफ्ता हो गया और इस एक हफ्ते में सरकार सिर्फ लीपापोती करने में लगी हुई है।

चंडीगढ़ में वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद अभय चौटाला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री का बयान पढ़ा जिसमें वो कहा रहे थे कि कोई कितना भी बड़ा आदमी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पिछले दस सालों से लगातार वाई पूरन कुमार अपनी कठिनाईयां सरकार को बता रहे थे। कौन कौन और किस तरह से उन्हें परेशान कर रहा था वो सारी बातें सरकार के सामने रखी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अभय ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार की नीयत ठीक होती तो उस समय कि जो शिकायतें थी उन पर भी सरकार को संज्ञान लेना चाहिए था। अगर उस समय में कार्रवाई कर ली होती तो आज ये नौबत नहीं आनी थी। जिसके घर से व्यक्ति जाता है उसको पता है कि कितना बड़ा झटका लगता है और क्या दर्द उसमें होता है।

अभय चौटाला ने आगे कहा कि वे मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि आपको थोड़ी सी भी लिहाज है तो तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। बीजेपी सरकार इस बात को जानबूझकर टाल रही है। यह पहली बार नहीं है जिससे हरियाणा शर्मसार हुआ है और सत्ता में बैठे लोगों ने दोषियों को बचाने का काम किया है।

अभय सिंह ने पूर्व खेल मंत्री के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि संदीप सिंह का जो मामला था वो भी हमारे प्रदेश के लिए शर्म की बात थी। आज तो पूरे देश के आईपीएस और आईएएस सभी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कल को सरकार किसी को भी आत्महत्या करने पर मजबूर कर सकती है। अगर इनकी जगह कोई साधारण आदमी होता तो अब तक सरकार पूरे परिवार को उठाकर जेल में बंद कर देते। डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है तो उसको गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?
हरियाणा पुलिस महकमे में दो बड़े फेरबदल जल्द, नए साल पर मिलेगा नया DGP
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की हुई पहली बैठक, हुड्डा की ‘लंच डिप्लोमेसी’ में क्या रहा ? पढ़िए
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
अगले साल बदली-बदली नजर आएगी हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी, इतने IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर
TAGGED:Abhay ChautalaINLDIPS Y Puran Kumar Suicideइनेलो नेता अभय चौटालाभाजपा सरकारहरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

खराब खेल व्यवस्था ने ली जान, हरियाणा में दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, CCTV फुटेज आई सामने

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
दिग्विजय चौटाला का ‘डबल अटैक’, चाचा अभय और सीएम सैनी को ऐसे लपेटा
जेजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद नजर आए अजय चौटाला, किया ये बड़ा दावा
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
हरियाणा में पहली IIT बनाने की कवायद तेज, दौड़ में ये जिला सबसे आगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?