By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला, एक और पोल गिरने की घटना सामने आई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीराजनीतिहरियाणा न्यूज़

संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला, एक और पोल गिरने की घटना सामने आई

Yuva Haryana
Last updated: December 1, 2025 1:18 pm
Yuva Haryana
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के बहादुरगढ़ और रोहतक में खराब खेल व्यवस्था के कारण दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक और पोल गिरने का मामला सामने आ गया है। वहीं एक नेता ने दोनों खिलाड़ियों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि वे इस मामले को संसद में उठाएंगे।

बहादुरगढ़ में एक बार फिर खेल के मैदान में पोल गिरा है। कुछ दिन पहले ही बहादुरगढ़ में पोल गिरने से एक युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई थी। अब गांव छारा के राजकीय स्कूल में बने बास्केटबॉल कोर्ट का पोल गिर गया।

हालांकि, अच्छी बात ये रही कि हादसे के समय बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि अगर बच्चे वहां खेल रहे होते तो कुछ भी हो सकता था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

रविवार को छारा गांव के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने मैदान में दूसरे पोल को भी हटाने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में किसी हादसे की संभावना न रहे।

जानकारी के मुताबिक यह बास्केटबॉल पॉल काफी पुराना बताया जा रहा है और यहां पर लगे पोल अब जर्जर हालत में है।

हैरानी की बात ये भी है कि गांव में नया बास्केटबॉल कोर्ट बना हुआ है, इसके बावजूद भी पुराने जर्जर पोल को प्रशासन द्वारा हटाया नहीं गया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आपको बता दें कि गांव छारा में बास्केटबॉल खेल खासा क्रेज है। यहां इस खेल की नर्सरी और सरकारी कोच भी हैं। लगातार यहां से नेशनल खिलाड़ी निकल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।

उधर, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खिलाड़ी हार्दिक और अमन की मौत का मामला संसद में उठाने की बात कही है। उनका कहना है कि संसद के सत्र के दौरान वे इस मामले को काम रोको प्रस्ताव लाकर उठाएंगे। दीपेंद्र ने दोनों खिलाड़ियों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते 11 साल में कोई नया स्टेडियम बनाना तो दूर, मौजूदा स्टेडियमों का रिपेयर तक नहीं करवाया गया।

दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी आरोप लगाए कि उनकी तरफ से स्टेडियम की मरम्मत के लिए दिए गए साढ़े 18 लाख रुपए भी नहीं लगने दिए। इस पैसे को सरकार ने फाइलों में उलझाए रखा। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत
SYL पर हरियाणा और पंजाब का सकारात्मक रूख, अब दोनों राज्यों का मिलकर समाधान निकालने पर जोर
हरियाणा पुलिस का ASI राजस्थान में गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
TAGGED:another pole collapse case has come to lightThe death of Haryana basketball players will be discussed in Parliamentएक और पोल गिरने का मामला सामने आयाछाराबहादुरगढ़संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अंतरराष्ट्रीय समाचारभारतसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
हरियाणा में अपराधियों की काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
हरियाणा में SMO की सीधी भर्ती पर विवाद, फैसला वापस लेने की क्यों उठी मांग ? जानें
क्या हरियाणा में एक नौकरी मिलने के बाद CET स्कोर अमान्य हो जाएगा ? इस पर HSSC चेयरमैन ने दिया ये जवाब
17 अक्टूबर को सोनीपत नहीं आएंगे पीएम मोदी, पूरी तैयारियों के बावजूद अचानक टला कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?