By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत

Yuva Haryana
Last updated: November 2, 2025 2:47 pm
Yuva Haryana
Published: November 2, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में अब पालतू जानवरों को खुला छोड़ना, सड़क पर पशु बांधने जैसे छोटे-छोटे अपराधों के चलते किसी को न तो एफआईआर का सामना करना पड़ेगा और न ही बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे।

अब इन छोटे अपराधों के चलते लोगों को न ही जेल भेजा जाएगा। पहली बार गलती करने वाले व्यक्ति को सिर्फ चेतावनी या सलाह दी जाएगी। गलती दोहराने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

दरअसल, हरियाणा सरकार ने जन विश्वास अध्यादेश लागू किया है और इसके तहत अब अनेक मामूली उल्लंघनों पर सिर्फ जुर्मानें का ही प्रावधान किया गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हरियाणा सरकार ने इस अध्यादेश को लागू करते हुए 7 विभागों के 42 कानूनों के 164 प्रावधानों में बदलाव किया है। नगर निकाय नियमों, सफाईकर्मी की अनुपस्थिति, पालतू जानवरों को खुला छोड़ना आदि पर 500 से 5000 तक का जुर्माना तय किया गया है।

अनेक ऐसे मामलों में राहत प्रदान की गई है। हालांकि, इन छोटे अपराधों पर जुर्माना 500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक होगा।

हरियाणा सरकार की कैबिनेट और राज्यपाल द्वारा मंजूरी के बाद जन विश्वास अध्यादेश की नोटिफिकेशन जारी हो गई है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

ऐसे छोटे अपराधों पर लगेगा इतना जुर्माना

  • सार्वजनिक जगह पर कपड़े धोना, नगरपालिका के आदेशों की पालना न करना, बिना अनुमति बाजार में बिक्री करने पर 500 रुपए जुर्माना
  • पानी की पाइप तोड़ने और पानी को गंदा करने पर 500 रुपये का जुर्माना
  • पालतू कुत्तों को खुला छोड़ने, सड़क पर पशु बांधने और दूध निकालने पर 500 रुपये का जुर्माना
  • अगर कोई सफाई कर्मचारी बिना किसी को जानकारी दिए अनुपस्थित होता है तो उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना
  • बिना इजाजत पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, गैस सिलेंडर, पेंट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ का अनुचित भंडारण करने पर पांच हजार रूपए का जुर्माना
  • नहर पार करने या उसकी दीवार तोड़ने पर 1000 रुपए का जुर्माना, दोबारा यही काम करने पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना
  • अपराधी को भगाने में मदद और तलाशी में बाधा डालने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना
  • सूर्यास्त के बाद लकड़ी बेचने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना और दोहराने पर एक लाख रुपए का जुर्माना
  • सर्व चिन्ह को नुकसान पहुंचाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना
  • खेत मालिक द्वारा पानी रोकने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना
  • गन्ना खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी करने पर 25 से 50 हजार रुपए तक जुर्माना

आपको बता दें कि सरकार ने ऐसे अनेक अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया है, ताकि छोटे उल्लंघनों पर जेल की जगह चेतावनी या जुर्माना देकर ही निपटारा किया जा सके। अगर कोई इस नियम को बार-बार तोड़ता है तो उस पर डबल जुर्माना लगाया जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

मोबाइल की लत ‘जानलेवा’, समाज को झकझोर देने वाली बड़ी घटना आई सामने
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच बढ़ी आगे, पूर्व DGP शत्रुजीत सहित 11 अधिकारियों से SIT ने की पूछताछ
पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने का मामला, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी पकड़े
हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला, मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे नए डॉक्टर, इतने पदों पर होगी भर्ती

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 18, 2025
हरियाणा में रजिस्ट्री का नया सिस्टम होगा लागू, इस जिले से सरकार करेगी शुरुआत
हरियाणा: गड़बड़ी रोकने के लिए फसल खरीद पर निगरानी बढ़ाएगी सरकार, इस बार मंडियों में होंगे ये बदलाव
चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
अब दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री हुई बैन, बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकार के ये आदेश जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?