By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र बढ़ी, अब इतने साल के बच्चे को ही मिलेगा एडमिशन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र बढ़ी, अब इतने साल के बच्चे को ही मिलेगा एडमिशन

Yuva Haryana
Last updated: December 16, 2025 1:18 pm
Yuva Haryana
Published: December 16, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में बच्चे के दाखिले की न्यूनतम आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है। नए फैसले के अनुसार के अब पहली क्लास में छह साल के बच्चे को ही दाखिला मिल पाएगा। इससे पहले पिछले साल सरकार ने साढ़े पांच साल उम्र तय की थी। यह बदलाव क्यूं किया गया है ? चलिए आपको बताते हैं…

दरअसल, पुराने नियम में पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चों की आयु पांच से छह वर्ष निर्धारित की गई थी। इन्हीं नियमों की अस्पष्टता के कारण लगातार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हो रही थी।

अब हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए हरियाणा में कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष तय कर दी है। हाईकोर्ट ने राज्य को निर्देश दिए है कि सरकार अपने उन नियमों को बदलें, जिनमें छह साल से कम बच्चों को भी पहली कक्षा में प्रवेश की अनुमति मिल जाती है।

हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल

हाईकोर्ट का मानना है कि हरियाणा राइट टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन रूल्स 2011 का वह परविधान, जिसमें पांच से छह वर्ष की आयु के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश देने की अनुमति दी गई थी, वह 2009 के राइट टू एजुकेशन एक्ट और 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उलटा है।

ऐसे में हाईकोर्ट का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दोनों ही स्पष्ट रूप से यह तय करते है कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होनी चाहिए। इसके बावजूद राज्य सरकार ने 2011 में जो नियम बनाए, जिसमें पांच वर्ष के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति दे दी, जो मूल कानून की भावना के खिलाफ है।

हालांकि, हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिए है कि जिन याचिकाकर्ताओं ने 2025-26 सत्र के लिए आवेदन किया है, उन्हें एक बार के लिए अपवाद स्वरूप पात्र माना जाएगा, क्योंकि अभी तक 2011 के नियमों में संशोधन नहीं हुआ है और वर्तमान में वही नियम लागू हैं।

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि जब 2023 में राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने का निर्णय लिया था, तभी उसे 2011 के नियमों में संशोधन कर देना चाहिए था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा की राज्य प्रभारी स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी करेंगी हरियाणा BJP की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

You Might Also Like

शिक्षक के बेटे अतुल और किसान की बेटी सिमरन ने बढ़ाया मान, HCS परीक्षा में हासिल की सफलता
SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
हरियाणा में बच्चों का पेट भरने वाले हजारों रसोइयों की दिवाली रही ‘फीकी’, दो महीने से नहीं मिल रहा मानदेय
हरियाणा सूचना आयोग की नियुक्तियों पर सवाल, SCIC और चार SICs की कानूनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग
गुरुग्राम में 24 मीटर सड़कों के लिए 1,157 एकड़ जमीन अधिग्रहित करेगी सरकार
TAGGED:Haryana increases admission age for Class 1; now only 6-year-olds will be eligibleअब इतने साल के बच्चे को ही मिलेगा एडमिशनपंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्टहरियाणा में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र बढ़ी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

पानीपत के उद्योगपतियों की बड़ी चेतावनी: प्रदूषण जांच के विरोध में हड़ताल का ऐलान, UP शिफ्ट करने की धमकी

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 10, 2026
पुलिस की मौजूदगी में हुआ मासूम नूर का अंतिम संस्कार, इन मांगों पर सहमति बनने के बाद 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 36 युवाओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
सड़क पर लंगड़ाते दिखे ऑनर किलिंग के आरोपी, पुलिस ने भरे बाजार में परेड कराकर सिखाया सबक
दिल्ली धमाके की जांच में बड़ा खुलासा, बाबरी का बदला लेने के लिए बनाई थी ये खतरनाक आतंकी साजिश, पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?