By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े

Yuva Haryana
Last updated: February 5, 2026 5:05 pm
Yuva Haryana
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के तीसरे दिन ही राज्य सरकार को झुकना पड़ा। दरअसल, सरकार द्वारा गिरदावरी के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए छह पटवारियों में से पांच को बहाल कर दिया है। वहीं बचे एक पटवारी को भी जल्द बहाल करने का भरोसा दिया है।

सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के जतिन, गुरुग्राम के सुनील कुमार, नरवाना के अनिल कुमार, फतेहाबाद की भट्टू कलां उपतहसील के सतपाल, दादरी के अमित कुमार पटवारी को बहाल कर दिया गया है। इनमें से कई पटवारियों को तैनाती भी कर दी गई है। वहीं भिवानी के कृष्ण को भी बहाल कर दिया जाएगा।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सरकार के इस फैसले के बाद पटवारी और लेखपाल हड़ताल वापस लेते हुए काम पर लौट पर गए है।
साथ ही पटवारियों ने सरकार को चेताया कि अगर आगे इस तरह से सख्ती की गई तो वे दोबारा लामबंद होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने बरसात के कारण हुए भारी नुकसान के गिरदावरी कार्य में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पटवारियों द्वारा बार-बार एक ही स्थान के फोटो अपलोड किए जाने पर छह पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे, जिसके विरोध में पटवारियों ने हड़ताल की थी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

उधर, हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि गंभीरता के साथ हल निकालने के लिए कदम उठाए गए है। आरोपी पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और लापरवाही साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी निलंबित पटवारियों को चार्जशीट किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने सरकार खिलाफ हल्ला बोल दिया है। द हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन से जुड़े करीब 300 तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने दो नायब तहसीलदारों और एक तहसीलदार को निलंबित करने के विरोध में तहसीलों और उप तहसीलों में काम करने से मना कर दिया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन जिलों में छाएगा घना कोहरा
बड़ी खबर : हरियाणा कांग्रेस को झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, पढ़िए पूरी वजह
हरियाणा में SMO की डायरेक्ट भर्ती पर फंसा पेंच! फैसला वापस लेने की मांग पर अड़े डॉक्टर
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
TAGGED:कानूनगोखत्मतहसीलनायब तहसीलदारपटवारीसरकारसस्पेंड पटवारीहड़तालहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में हरियाणा का जवान शहीद, 15 फरवरी को होनी थी शादी, गांव में छाया मातम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 4, 2026
हरियाणा में मेडिकल शिक्षा और सेवा पर काम, इन चार जिलों में जल्द नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू
हरियाणा पुलिस ने क्यों हटाई 72 लोगों की सुरक्षा? 200 पुलिसकर्मी डीजीपी के निर्देश पर वापस बुलाए
जल्द आएगी हरियाणा की सबसे बड़ी वेब सीरीज, महा-पुनर्जन्म की रीलीज डेट आई सामने
हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?