By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: होर्डिंग पर फोटो न देख नाराज हुए हुड्डा, सम्मेलन छोड़ा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

होर्डिंग पर फोटो न देख नाराज हुए हुड्डा, सम्मेलन छोड़ा

khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 11:25 am
khushi Mukhija
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा विधानसभा की ओर से सोमवार को पंचकूला में आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ के दौरान उस समय एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर कार्यक्रम के बाहर लगे होर्डिंग पर नहीं दिखाई दी। अपनी अनदेखी से नाराज होकर हुड्डा कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए थे, लेकिन अधिकारियों और विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद वह वापस लौटे।

क्या था पूरा मामला?

जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचे, तो बाहर लगे होर्डिंग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल प्रो। असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की तस्वीरें तो थीं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष हुड्डा की तस्वीर गायब थी।

इस बात से खफा होकर हुड्डा ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा, “यह सरासर बदतमीजी है। मैं विशेष कार्यक्रम के लिए आया था।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी पार्टी विशेष की सरकार का नहीं, बल्कि विधानसभा का कार्यक्रम है, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। इसके बाद वह कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। उनके साथ कांग्रेस विधायक बी बी बतरा और आफताब अहमद भी बाहर आ गए थे।

अधिकारियों के मनाने और फोन के बाद लौटे हुड्डा

मनीषा मौत केस: CBI को दोबारा जांच के आदेश

घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के फोन और अधिकारियों के काफी देर तक मनाने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यक्रम में वापस लौटे। स्थिति को संभालते हुए तुरंत मंच के पीछे लगे पोस्टर पर भी हुड्डा की तस्वीर को जोड़ा गया। हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक भी वापस लौट आए।

संबोधन में हुड्डा ने सरकार को घेरा: ‘प्रदेश में 80 गैंग सक्रिय, बेरोजगारी और कर्ज बड़ी चुनौती’

सम्मेलन के दौरान मंच से बोलते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर तीखे हमले किए और प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई।

गैंगवार और कानून व्यवस्था: हुड्डा ने दावा किया कि वर्तमान में हरियाणा के अंदर करीब 80 आपराधिक गैंग सक्रिय हैं, जो राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।

आर्थिक स्थिति और कर्ज: उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों में हरियाणा ने शिक्षा, उद्योग और आर्थिक विकास के क्षेत्र में काफी तरक्की की है, लेकिन आज वित्तीय स्थिति और बेरोजगारी को लेकर आत्ममंथन की गहरी जरूरत है।

हरियाणा में डॉक्टरों के लिए HPR ID अनिवार्य, 90 दिन की मोहलत

रैंकिंग पर सवाल: हुड्डा के अनुसार, वित्तीय स्थिति के मामले में हरियाणा 14वें स्थान पर, कर्ज के मामले में 15वें और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।

समान अवसर की मांग: अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को बराबर समय और अवसर देना चाहिए, ताकि सदन में हर कोई अपनी बात मजबूती से रख सके।

 

 

 

पंचकूला स्कूल कांड: आरोपी बच्चे का ब्रेन मैपिंग टेस्ट

You Might Also Like

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग का ₹26.90 करोड़ से होगा कायाकल्प, फोर-लेन के लिए अभी करना होगा इंतजार
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
पंचकूला में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 साल में 6 गुना बढ़ी ड्रग्स की बरामदगी, 26.20 करोड़ का माल जब्त
हरियाणा: आगामी पेराई सत्र में बढ़ेगा चीनी उत्पादन, 8.5% अधिक गन्ने की होगी आपूर्ति
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
TAGGED:hoardinghoodaphotoseeingupset
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीराजनीतिहरियाणा न्यूज़

संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला, एक और पोल गिरने की घटना सामने आई

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 1, 2025
How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts
दीपावली महापर्व की रौनक, यहां देखिए नोटों से सजा हुआ भव्य महालक्ष्मी मंदिर
हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब रिटायरमेंट में नहीं आएगी ये बाधा
अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया तेज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?