By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पंचकूला स्कूल कांड: आरोपी बच्चे का ब्रेन मैपिंग टेस्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पंचकूला स्कूल कांड: आरोपी बच्चे का ब्रेन मैपिंग टेस्ट

khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 12:07 pm
khushi Mukhija
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट और ईंट से हमला करने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में आरोपी आठ वर्षीय छात्र का सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच (GMCH) में मेंटल मैपिंग (ब्रेन मैपिंग) टेस्ट करवाया गया। छात्र को अंबाला के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से अस्पताल लाया गया था। इस परीक्षण की रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, परीक्षण के बाद बच्चे को वापस ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

घायल बच्ची की स्थिति और परिजनों की मांग

दूसरी ओर, इस घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची का पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। वहीं, बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि बच्ची बहुत छोटी है और उसके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक मदद की बेहद जरूरत है।

गुरुग्राम में जाम से राहत के लिए अपनाएगा गूगल मैप्स मॉडल

प्रिंसिपल और शिक्षकों से ढाई घंटे तक पूछताछ

घटना के बाद शिक्षा विभाग और विभिन्न समितियों की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो महिला शिक्षकों और प्रिंसिपल नीलू को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। सोमवार को बीईओ (BEO) की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने स्कूल में पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान निलंबित शिक्षकों, प्रिंसिपल और स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय क्या लापरवाही बरती गई और कार्रवाई में देरी क्यों हुई।

इन मुख्य बिंदुओं पर टिकी है जांच कमेटी की नजर

सफीदों विधायक के नौकरी वाले बयान से BJP ने झाड़ा पल्ला
  • घटना के समय स्कूल में कुल कितना स्टाफ मौजूद था?
  • बच्चों की कुल संख्या कितनी थी और उस समय क्लास में कौन सा शिक्षक तैनात था?
  • जब बच्ची क्लासरूम से बाहर निकली, तब प्रिंसिपल स्कूल में मौजूद थीं या नहीं?
  • सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) को समय रहते क्यों नहीं देखा गया?
  • दोपहर की शिफ्ट में स्कूल की छुट्टी कक्षा के बच्चों के लिए होती है, तो पहली मंजिल पर 12वीं कक्षा का कमरा क्यों खुला हुआ था?
  • चौकीदार ने क्लासरूम बंद करते समय अंदर जाकर ठीक से जांच क्यों नहीं की?

स्कूल में ज्यादा देर नहीं टिकता था आठ साल का बच्चा

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी आठ साल का बच्चा स्कूल में ज्यादा देर नहीं रुकता था। वह कुछ समय स्कूल में बिताने के बाद ही घर लौट जाता था, और उसका घर भी स्कूल के पास ही स्थित है। अब जांच में यह बात मुख्य रूप से खंगाली जा रही है कि वह बच्चा स्कूल से कब और कैसे बाहर चला जाता था।

अंबाला में काउंसलिंग और पूछताछ के दौरान उसकी दिनचर्या और स्कूल से जुड़े तमाम पहलुओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में बच्चे ने बताया था कि वह स्कूल में ज्यादा देर नहीं रुकता और कुछ समय बाद घर चला जाता था। अब इस पूरी रिपोर्ट और बयानों के आधार पर बच्चे को दोबारा जुवेनाइल जस्टिस (JJ) बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

मनीषा मौत केस: CBI को दोबारा जांच के आदेश

You Might Also Like

हरियाणा के 96 हजार कमर्शियल वाहनों की कल से दिल्ली में नो एंट्री
हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 17 के बाद छाएगा घना कोहरा
तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर बनेगा 500 मीटर का क्लीन जोन; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव: 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय
पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
TAGGED:accusedbrainchildmappingtest
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अफसर बनने का अवसर, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्तियां, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 31, 2026
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
हरियाणा पुलिस ने क्यों हटाई 72 लोगों की सुरक्षा? 200 पुलिसकर्मी डीजीपी के निर्देश पर वापस बुलाए
हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज के 10 केस पॉजिटिव, 3 जिलों में संक्रमण की पुष्टि  
हरियाणा में नए साल में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनाव, तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?