By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Bhajal Lal with his younger son Kuldeep Bishnoi (File Photo)
राजनीतिसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Yuva Haryana
Last updated: November 1, 2025 12:54 am
Yuva Haryana
Published: November 1, 2025
Share
Bhajal Lal with his younger son Kuldeep Bishnoi (File Photo)
SHARE

गुरुग्राम, 31 अक्तूबर। हरियाणा के गुरुग्राम की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई और दामाद अनूप बिश्नोई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों पर वर्ष 2016-17 में दो प्लॉटों की फर्जी बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है।

अदालत ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द अदालत के समक्ष पेश किया जाए। सूत्रों के अनुसार, ये प्लॉट मूल रूप से संदीप और सुनील नामक व्यक्तियों को मुख्यमंत्री कोटे से आवंटित किए गए थे, लेकिन आरोप है कि हिसार से भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की बहन रोशनी बिश्नोई और उनके पति अनूप बिश्नोई ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए इन्हें बेच दिया।

अदालत ने 15 अक्टूबर को जारी आदेश में दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ वारंट के साथ-साथ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यह मामला अदालत में चल रहे “स्टेट बनाम विकास बिश्नोई एवं अन्य” केस से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पहले से ही कई आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

हरियाणा में 31-45 साल के लोगों में नशे के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सिरसा जिला सबसे आगे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गुरुग्राम की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान विकास बिश्नोई, कृष्ण लाल, कीर्ता राम और सुभाष चंदर अरोड़ा को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश देते हुए उनकी अगली पेशी 17 अक्तूबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तय की।

इस केस में सुदेश कुमार, चमन लाल अरोड़ा और नरेंद्र शर्मा फिलहाल जमानत पर हैं। सुदेश कुमार की ओर से अधिवक्ता दया चंद गुप्ता ने नया पावर ऑफ अटॉर्नी दाखिल किया, जिसे अदालत ने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया।

रोहतक स्टेडियम में हादसे के 10 महीने बाद भी अधूरा निर्माण

हालांकि, निर्धारित तिथि पर कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख तय की। इस दौरान बचाव पक्ष ने दो आवेदन दाखिल किए — पहला, मुख्य आरोपियों अनूप बिश्नोई, रोशनी बिश्नोई और सुरभि बिश्नोई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग से संबंधित था, जिसमें पुलिस आयुक्त और डीजीपी हरियाणा को सख्त अनुपालन के निर्देश देने की गुजारिश की गई।

दूसरा आवेदन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 239 सहपठित धारा 216 के तहत मुक्ति (डिस्चार्ज) या आरोपों में संशोधन के लिए दाखिल किया गया। अदालत ने दोनों आवेदनों की प्रति राज्य पक्ष को उपलब्ध कराते हुए राज्य को 11 दिसंबर 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर 2025 को होगी।

हरियाणा में एसीबी की ताकत बढ़ी, चार अधिकारियों की तैनाती; भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी तेज

Gurgaon Court has issued arrest warrant for daughter and son-in-law of late Chaudhary Bhajan Lal

You Might Also Like

हिसार में एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ी खबर : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर बड़े फैसले, अब इन पीड़ितों को मिलेगी नौकरी
21 जनवरी को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, दौरे से पहले कांग्रेस के संगठन का विस्तार
हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट
TAGGED:Bhajan LalGurgaonGurugramHaryana BJPHaryana NewsRoshni Bishnoi Anoop Bishnoiहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अब जब्त वाहन थानों में खड़े-खड़े नहीं खाएंगे जंग ! हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा ऑर्डर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 14, 2025
हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज पेंशन के लिए कागजों के फेर में उलझे, 50% पात्रों को नहीं मिली मदद
17 साल में सबसे सूखा मानसून, इस बार किस राज्य में कितनी बरसात हुई ? पढ़ें
हरियाणा : पेपरलेस रजिस्ट्री की फैन हुई बॉक्सर मैरी कॉम, खुद की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा कर कही ये बात
मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?