आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई

Yuva Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले के रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने सामान्य तलाशी के दौरान यात्री से एक किलो 17 ग्राम सोना जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

दरअसल, रेलवे पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार को की थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन जब सिरसा स्टेशन पहुंची तो उस दौरान रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर यात्रियों की सामान्य तलाशी ली थी। इस दौरान ऐलनाबाद के एक यात्री, जिसका नाम मनोहर लाल बताया जा रहा है, उसके बैग में से सोने के 57 बिस्कुट मिले। इसके बाद रेलवे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

यात्री के पास सोने से संबंधित कोई वैध बिल या फिर कोई दस्तावेज बरामद नहीं होने पर जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। हालांकि, आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है।

एक बड़ी जानकारी ये भी सामने आ रही है कि हिरासत में लिए गए यात्री ने बरामद सोने को सिरसा के कई नामी सुनारा का बताया है, जिसे वे दिल्ली से लेकर सिरसा आया था। अब आयकर विभाग इस बात की जांच करेगा कि यह सोना कहां से आया और किसका है ? कहीं मामला सोने की तस्करी से जुड़ा तो नहीं है ?

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

First published on: February 16, 2026 01:56 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading