Yuva Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। रानियां के गांव अभोली के पास स्टेट हाइवे-32 शनिवार रात ट्रैक्टर में बाइक टकराने से यह हादसा हुआ।
हादसे में बाइक सवार आठ बुर्जी ओटू निवासी 16 वर्षीय कर्ण और कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी भड़ोलियांवाली निवासी 13 वर्षीय राजवीर ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
तीनों युवक रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर गांव अभोली से भड़ोलियांवाली जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा तेज रफ्तार और अचानक सामने ट्रैक्टर आने के कारण हुआ।




https://shorturl.fm/0IpBE
https://shorturl.fm/1tj1h
https://shorturl.fm/Mawua
https://shorturl.fm/t8Tvv