By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, 26 नवंबर से शुरू होगा संविधान रक्षा मार्च
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, 26 नवंबर से शुरू होगा संविधान रक्षा मार्च

Bhawana Vats
Last updated: November 22, 2026 5:35 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 22, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को प्रदेशभर में मजबूत बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार, 22 नवंबर को भिवानी जिले की लोहारू विधानसभा के बिधवान गांव में चौपाल और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविधान की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनआंदोलनों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की।

लोहारू विधायक राजबीर फरटिया की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने मार्गदर्शन किया, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और प्रमुख नेता मौजूद रहे।

 

26 नवंबर को पंचकूला से शुरू होगा संविधान रक्षा मार्च

चौपाल कार्यक्रम के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भिवानी, जींद और कुरुक्षेत्र जिलों की जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें कीं। इन बैठकों में जिला अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

कपाल मोचन मेले में पहुंचे दो लाख श्रद्धालु

बैठकों का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला से शुरू होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। इसके अलावा ‘वोट रक्षक अभियान’ के शुभारंभ और प्रदेश के गांवों में आयोजित की जा रही ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपालों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

मतदाता सूची में पारदर्शिता का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा जनअभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का कथित तौर पर दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम हटाने या अपात्र लोगों के नाम जोड़ने जैसी किसी भी आशंका की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना जरूरी है।

संजय दत्त ने कहा कि ‘वोट रक्षक अभियान’ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की जांच करेंगे। साथ ही पात्र मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर शिकायत एवं सुधार की प्रक्रिया में मदद की जाएगी।

हरियाणा में 1,614 स्कूल गोद लेकर भूले अधिकारी

गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान मताधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला से शुरू होने वाला संविधान रक्षा मार्च लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, व्यापारी और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान हैं। कांग्रेस चौपालों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुन रही है और उन्हें उठाने का काम कर रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से अभियान को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संविधान, मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विधायक राजबीर फरटिया ने भी कार्यकर्ताओं से की अपील

हरियाणा में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए नए AQI स्टेशन और मॉनिटरिंग यंत्र लगाने की योजना।
हरियाणा में लगेंगे नए प्रदूषण मापक यंत्र

लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान और संरक्षण सुनिश्चित हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांवों और आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठकों में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अभियान केवल बड़े आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि जिला, ब्लॉक, गांव और बूथ स्तर तक इसकी गतिविधियां चलाई जाएं। चौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति भी बनाई गई।

बैठक में शामिल जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य नेताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता से निभाने का संकल्प लिया |

You Might Also Like

बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
कांग्रेस में गुटबाजी रोकने के लिए हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने क्या बनाया प्लान ? यहां पढ़िए पूरी खबर
अंबाला के शहीद स्मारक में मिलेगा हरियाणवी के साथ इटालियन-चाइनीज जायका
“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा का दबदबा
TAGGED:'Save the Vote'Vote Protector' CampaignBhiwaniConstitution DayHaryana CongressHaryana PoliticsJindKurukshetraMarch to Protect the ConstitutionPanchkulaRajbir FartiyaRao Narendra SinghSanjay DuttSave the Nation'कुरुक्षेत्रजींदपंचकूलाभिवानीराजबीर फरटियाराव नरेंद्र सिंहवोट बचाओ देश बचाओवोट रक्षक अभियानसंजय दत्तसंविधान दिवससंविधान रक्षा मार्चहरियाणा कांग्रेसहरियाणा राजनीति
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

पानीपत के विकास को रफ्तार, 5 बड़ी मांगों पर गडकरी की सहमति

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 17, 2026
नहीं रहे बॉलीवुड के “ही-मैन”, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हरियाणा के विधायकों को मिलेंगे इतने करोड़ रूपए, विकास कार्यों के लिए सरकार ने मांगा एस्टीमेट
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
यमुनानगर में खनन रोकने पर SDM को कुचलने की कोशिश
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?