By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: “किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना

Yuva Haryana
Last updated: November 26, 2025 6:06 pm
Yuva Haryana
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज भी प्रदेश के खेतों में जलभराव का पानी खड़ा है और किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में भी न तो भाजपा सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा मिला है और न ही अब अगली फसल की आस बची है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अपना सम्मान करवाने के लिए हिसार के खरक पुनिया में पहुंचे थे, तब वहां दर्जनों गांवों में खेतों के बदतर हालात को देखा था, लेकिन उसके बावजूद भी किसान सिर्फ प्रताडऩा ही झेल रहे हैं।

बुधवार को दुष्यंत चौटाला हिसार जिले के दौरे पर थे। दुष्यंत चौटाला ने विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश में हर वर्ग को प्रताड़ित कर रही है और सबसे ज्यादा किसानों को परेशान किया जा रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दुष्यंत ने हैरानी जताते हुए कहा कि पिछले दिनों खरक पुनिया गांव में सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनेक गांवों में बाढ़ का भरा हुआ पानी देखा, ये पानी अभी भी खेतों में खड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार खेतों से अभी तक पानी निकालने की व्यवस्था नहीं कर पाई और ना ही किसानों को अभी तक मुआवजा दिया गया। ऐसे में अगली फसल की बुआई के आसार भी पूरी तरह खत्म दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 2023 में जब प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ आई थी, गठबंधन में जेजेपी की सरकार थी। उस समय सातवें दिन मुआवजे के पैसे किसानों के खाते में आ गए थे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि आज किसान की सुध लेने वाला सरकार में कोई नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल खरीदने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां जीरी की फसल की खरीद के दौरान में 350 से 400 रुपए तक की कटौती देखने को मिली थी, तो वहीं बाजरा 2775 एमएसपी होने के बावजूद 1800 रुपए में किसान बेचने को मजबूर है।

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि बुढ़ापा पेंशन केवल 200 रुपए बढ़ाने की सरकार ने घोषणा की और दूसरी तरफ 38,000 बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। इसी तरह लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर प्रदेश में महिलाओं-बेटियों के साथ धोखा किया गया।

उन्होंने कहा कि एक लाख फार्म भरवाए गए और उसमें से 75 प्रतिशत कैंसिल कर दिए गए, बाकी बची 25 प्रतिशत महिलाओं को छह महीने बाद खाते में पैसे आएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार झूठ पर झूठ बोला जा रहा है और ये खराब हालात आज इसलिए हुए है, क्योंकि विधानसभा में किसान-कमेरे की बात करने वाला कोई नहीं है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी के जुलाना में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता ग्रामीणों को दिया और कहा कि आप लोग भारी संख्या में जुलाना में पहुंच कर अपनी उपस्थिति सरकार के विरुद्ध दर्ज करवाएंगे तो निश्चित तौर पर मौजूदा संख्या सरकार अपनी तानाशाही नीतियों में बदलाव करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

You Might Also Like

भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए
CM Nayab Singh Saini Announces Key Welfare Milestones and Digital Reforms State celebrates 60 years of formation; ₹2,100 aid transferred to over 5 lakh women
हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाव, वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय सिंघल बने नए DGP
हरियाणा में धान खरीद फर्जीवाड़े के लिए दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी को ठहराया जिम्मेदार, श्वेत पत्र जारी करने की उठाई मांग
JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले
TAGGED:farmers-have-received-neither-compensation-nor-hope-for-the-next-cropJJP leader Dushyant Chautala targeted the BJPजेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने BJP पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, अब सर्दी में इतने बजे खुलेंगे स्कूल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 13, 2025
हरियाणा में जल्द बन सकता है एक नया जिला, इन नामों पर चर्चाएं तेज
हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख
हरियाणा में पूर्व विधायक के बेटे से मांगी गई दो करोड़ रूपए की रंगदारी, इस गैंग का नाम आया सामने
इस साल टेस्ट क्रिकेट में ‘हम’ है सबसे बेस्ट, टॉप-5 में इन चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?