By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हरियाणा का मौसम, 10 तक बारिश के आसार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हरियाणा का मौसम, 10 तक बारिश के आसार

Bhawana Vats
Last updated: October 5, 2026 1:27 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 5, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 12 अक्टूबर से सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास शुरू होने की संभावना है।

मौसम प्रणाली के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ सकता है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तरी हरियाणा में बारिश के ज्यादा आसार

बृजेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- संवैधानिक व्यवस्था पर हो रहे कुठाराघात

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और जींद समेत उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं रोहतक और झज्जर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह (मेवात) में मौसम प्रणाली का असर सीमित रहने की संभावना है।

दक्षिणी जिलों में तापमान में बदलाव

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, एनसीआर-दिल्ली और हिसार में तेज गति से हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। मौसम में बदलाव के साथ इन क्षेत्रों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद मौसम में बदलाव आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

12 अक्टूबर से महसूस होगी गुलाबी ठंड

सिंगापुर की तर्ज पर गुरुग्राम में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर से सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि शुरुआत में ठंड का असर सीमित रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के बाद तापमान में बदलाव से मौसम धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ता नजर आएगा।

You Might Also Like

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नई योजना तैयार, पढ़ें
हरियाणा में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
TAGGED:Delhi WeatherHaryana RainHaryana TemperatureHaryana WeatherHaryana weather updateNCR WeatherWeather Forecastगुलाबी ठंडपश्चिमी विक्षोभबारिश का अलर्टमौसम समाचारहरियाणा बारिशहरियाणा मौसम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, गुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 21, 2025
हरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू किया ये आंदोलन और राज्यपाल से भी मिले
लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
इनेलो नेता की हत्या से फैली सनसनी, घर से 12 लाख रुपए लेकर निकला था और फिर ऑफिस में मिला शव
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?