By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें

Yuva Haryana
Last updated: January 18, 2026 4:41 pm
Yuva Haryana
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा को देश के अनेक प्रमुख शहरों से हवाई यात्रा के जरिए जोड़ने पर खासा जोर दिया जा रहा है। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं बढ़ाने के अलावा गुरुग्राम में हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू करने जैसी कई बड़ी योजनाओं पर सरकार काम कर रही है।

इस दिशा में पिछले साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। यह एयरपोर्ट हरियाणा के लिए एक बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से किन-किन शहरों के लिए उड़ान सेवाएं फिलहाल है और आने वाले समय में और किन शहरों को यहां जोड़ा जाएगा ? चलिए आपको बताते है।

हरियाणा सरकार ने साल 2024 में एलायंस एयर के साथ अयोध्या, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू और अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने लिए अहम समझौता किया था।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़, अयोध्या और जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई। 14 अप्रैल 2025 को एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर हिसार से वाया दिल्ली अयोध्या की पहली उड़ान शुरू की गई थी।

इसके बाद दिसंबर माह में जयपुर और अक्टूबर माह में चंडीगढ़ के लिए हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू की गई। अब हरियाणा सरकार का प्रयास है कि जम्मू, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए भी फ्लाइटें चलाई जाए।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार हवाई जहाज नहीं होने के कारण एलायंस एयर फिलहाल जम्मू के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा पाएगी। एलायंस एयर के पास अभी अतिरिक्त विमान नहीं है, जिसके कारण ये हवाई सेवा अटकी हुई है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

उधर, हरियाणा उड्डयन विभाग ने इस एयर कंपनी को आदेश दिए है कि वह जल्द से जल्द हवाई जहाज का प्रबंध करें ताकि समझौते के अनुसार यह उड़ान सेवा शुरू हो सके।

एक जानकारी ये भी है कि जम्मू हवाई सेवा के लिए छोटे विमान का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि वहां बड़े विमानों का संचालन संभव नहीं है।

आपको ये भी बता दें कि आने वाले समय में गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएगी। इससे एक से डेढ़ घंटे में सालासर और खाटू श्याम जाना संभव हो जाएगा।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

हरियाणा सरकार ने हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा के लिए गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए जमीन फाइनल कर दी है। करीब 40 एकड़ में यहां हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

You Might Also Like

SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए
जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, कई राज्यों में अलर्ट, ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए
हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने
हरियाणा: आयुष्मान मरीजों का CCTV निगरानी में इलाज करने के फैसले में बदलाव, अब अस्पतालों में इन स्थानों पर सीसीटीवी लगाने जरूरी
हरियाणा पहुंचे BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, युवाओं को राजनीति में शॉर्टकट से बचने की दी सलाह
TAGGED:AyodhyaChandigarhDelhiJaipurJammuअयोध्याअहमदाबादगुरुग्रामचंडीगढ़जम्मूजयपुरदिल्लीप्रस्तावित हेलीपोर्टफ्लाइटहरियाणाहिसार एयरपोर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बदला मौसम, इन इलाकों में बारिश के चलते गिरा तापमान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 6, 2025
छठ पूजा पर हरियाणा सरकार की सौगात, बिहार के लिए AC बसें शुरू, शेड्यूल जारी
फरीदाबाद को कचरा मुक्त बनाने की पहल: बुढ़ैना से ‘GVP मुक्त अभियान’ का आगाज, 11 अक्टूबर तक चलेंगे स्वच्छता कार्यक्रम
देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी
SYL नहर पर कब बनेगी बात ? हरियाणा और पंजाब के सीएम फिर करेंगे बैठक
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?