By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पराली जलाने के 214 मामले दर्ज
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

हरियाणा में पराली जलाने के 214 मामले दर्ज

khushi Mukhija
Last updated: November 12, 2026 12:13 pm
khushi Mukhija
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में धान की कटाई अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में बुधवार को आठ नए मामले सामने आने के बाद पराली जलाने की कुल घटनाओं का आंकड़ा 214 पर पहुंच गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कृषि विभाग ने निगरानी और सख्त कार्रवाई तेज कर दी है, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

कैथल में सबसे ज्यादा मामले और कार्रवाई

पराली जलाने के सबसे अधिक मामले कैथल, जींद और करनाल जिलों में दर्ज किए गए हैं। कैथल में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं, जहां महज 24 घंटे में 24 नई प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। गुहला-चीका क्षेत्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक जिले में कुल 42 किसानों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। गांव थेह बुटाना में पांच किसानों पर कार्रवाई की गई है और कृषि विभाग अब तक 2.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल चुका है।

हरियाणा में 30,515 किसानों की किसान ID बनना बाकी, 20 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने के निर्देश

जिलावार पराली जलाने के आंकड़े

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक दर्ज की गई आग की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • कैथल: 65 मामले
  • जींद: 24 मामले
  • करनाल: 20 मामले
  • कुरुक्षेत्र: 18 मामले
  • पलवल: 17 मामले
  • अंबाला: 12 मामले
  • फतेहाबाद: 11 मामले
  • हिसार और सोनीपत: 7-7 मामले
  • हांसी: 6 मामले
  • रोहतक और यमुनानगर: 5-5 मामले
  • सिरसा और पानीपत: 2-2 मामले
  • झज्जर और पंचकूला: 1-1 मामला

किसानों पर FIR और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस

हरियाणा में पराली पर कार्रवाई, 74 किसानों पर FIR

प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों के साथ-साथ निगरानी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा है:

  • कैथल: 33 किसानों पर एफआईआर दर्ज और 33 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी।
  • जींद: 10 एफआईआर और 10 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में ‘रेड एंट्री’।
  • करनाल: 7 एफआईआर दर्ज।
  • फतेहाबाद: 4 एफआईआर दर्ज।
  • अंबाला और यमुनानगर: 3-3 एफआईआर दर्ज।
  • अन्य नोटिस: कुरुक्षेत्र के 28 और यमुनानगर के 20 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

दुर्गम इलाकों में ड्रोन बना निगरानी का हथियार

जिन क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों का पहुंचना मुश्किल है और जहां पिछले साल पराली जलाने के अधिक मामले सामने आए थे, वहां अब ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। ड्रोन निगरानी के जरिए अब तक तीन मामले पकड़े जा चुके हैं, जिनमें जींद के बदनपुर में दो और फतेहाबाद के शकरपुरा में एक मामला शामिल है।

यूरिया का विकल्प बनेगी ग्रीन अमोनिया! हरियाणा के 7 जिलों में 2100 एकड़ पर ट्रायल
हरियाणा में यूरिया का विकल्प बनेगी ग्रीन अमोनिया

कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 84.17 प्रतिशत धान की कटाई पूरी हो चुकी है (इसमें बासमती की 72.88% और नॉन-बासमती की 88.46% कटाई शामिल है)। शेष 15.83 प्रतिशत कटाई को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 30 नवंबर तक विशेष निगरानी अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।

You Might Also Like

हरियाणा में इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान: गांव-गांव चलाएगा ‘वोट बचाओ अभियान’, SIR के खिलाफ आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
हरियाणा में धान खरीद पर हंगामा: किसानों ने भाजपा कार्यालयों के बाहर दिया धरना, MSP न मिलने का आरोप
आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, हरियाणा में 45 प्राइवेट अस्पताल पैनल से हटाए
हरियाणा: 56 हजार सरकारी छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल टली, यात्रियों को मिली राहत!
TAGGED:burningcasesincreasedstubbleहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

बुजुर्गों के सम्मान में नई योजना, हजारों रुपए की इनाम राशि देगी हरियाणा सरकार, जानिए पूरी स्कीम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 2, 2026
हरियाणा में रजिस्ट्री के काम में गड़बड़ रोकने के लिए नया कदम, सरकार ने बनाया IT सेल
हरियाणा के सरकारी सरकारीअस्पतालों में बाहर से दवा खरीदने पर रोक, डॉक्टरों को निर्देश
हरियाणा के खिलाड़ियों की एशियन गेम्स में धमाकेदार एंट्री, 17 खेलों में 85 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?