By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पराली पर कार्रवाई, 74 किसानों पर FIR
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

हरियाणा में पराली पर कार्रवाई, 74 किसानों पर FIR

khushi Mukhija
Last updated: November 12, 2026 11:06 am
khushi Mukhija
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : दीवाली बीत जाने के बावजूद हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार को प्रदेश के 7 शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के मामले में 300 से अधिक दर्ज किए गए, जिससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआई की स्थिति

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर: हिसार (361 एक्यूआई) और सिरसा (369 एक्यूआई) में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया।

अन्य प्रभावित शहर: पंचगांव में 339, बल्लभगढ़ में 328, भिवानी में 326, दादरी में 305 और गुरुग्राम में 301 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

फसल अवशेष जलाने के मामले और कार्रवाई

यूरिया का विकल्प बनेगी ग्रीन अमोनिया! हरियाणा के 7 जिलों में 2100 एकड़ पर ट्रायल
हरियाणा में यूरिया का विकल्प बनेगी ग्रीन अमोनिया

खरीफ सीजन के दौरान राज्य में आग लगने की कुल 206 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से 89 खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले पाए गए हैं।

विभागीय कार्रवाई: सरकार ने लापरवाही बरतने पर 109 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा 74 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 19 मामलों में खेतों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

जुर्माना और वसूली: कुल 62 मामलों में 3.55 लाख रुपये के चालान किए गए हैं, जिसमें से 2.30 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा मामले वाले जिले: कैथल में 33, जींद में 10, कुरुक्षेत्र में 28, यमुनानगर में 20, अंबाला में 8, करनाल, फरीदाबाद, हिसार, पलवल, रोहतक व सिरसा में 2-2 नोडल अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं। फसल अवशेष सबसे ज्यादा जींद (10), कैथल (36), करनाल (9) और कुरुक्षेत्र (7) में जलाए गए।

फसल कटाई और निगरानी के उपाय

हरियाणा में बाजरे की सरकारी खरीद पर रोक, DC की मंजूरी जरूरी

कटी हुई फसल: प्रदेश में इस बार 14.79 लाख हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में धान की फसल थी, जिसमें से अब तक 12.45 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल की कटाई पूरी हो चुकी है। शेष 2.34 लाख हेक्टेयर की कटाई बाकी है, जिस पर कृषि विभाग के नोडल अधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।

रोकथाम के प्रयास: अवशेष जलाने से रोकने के लिए हॉट स्पॉट गांवों में 79 सेंसर लगाए गए हैं, और 36 ड्रोन विभिन्न जिलों में निगरानी कर रहे हैं। सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर, बेलर व अन्य मशीनों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस बार पराली प्रबंधन के लिए 13,200 मशीनें दी गई हैं और किसानों को 1,200 रुपये प्रति एकड़ अनुदान भी दिया जा रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान: हवा चलने से कम होगा स्मॉग

कृषि मौसम विभाग (एचएयू हिसार) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पिछले पांच दिनों से मौसम शुष्क रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात्रि तापमान कम होने के कारण धुआं, धूल और प्रदूषण के कणों की वजह से स्मॉग की चादर बनी हुई है।

मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 से 15 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्मॉग की स्थिति में सुधार होगा और अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है।

गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग, 5 जनवरी से मिलें बंद करने की चेतावनी
हरियाणा में गन्ना किसानों का बड़ा ऐलान, 5 जनवरी से चीनी मिलों पर लगाएंगे ताला

You Might Also Like

कुरुक्षेत्र के युवा ने नौकरी छोड़ बनाया कृषि ड्रोन स्टार्टअप, अब 3 करोड़ का टर्नओवर  
पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी
हरियाणा वन विभाग में फर्जीवाड़ा: चहेतों को बांटी मनचाही पोस्टिंग, जांच की मांग
NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, हरियाणा में बढ़े सड़क हादसे, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक
हरियाणा में कब शुरू होगी धान की खरीद ? जानें सरकार की तैयारियों की पूरी अपडेट
TAGGED:actionagainstburningFarmersFIRonregisteredstubbleहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव: 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 13, 2026
हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों से आवेदन के नाम पर 72 लाख रुपए ज्यादा वसूले, मामला उजागर होने के बाद नींद से जागा बोर्ड
जेजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद नजर आए अजय चौटाला, किया ये बड़ा दावा
NH-44 पर नई परत बिछेगी, ठेकेदार से वसूले जाएंगे ₹50 करोड़
हरियाणा मानवाधिकार आयोग का बड़ा फैसला: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, गेट हादसे में बच्चे की मौत के बाद एक्शन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?