By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों से आवेदन के नाम पर 72 लाख रुपए ज्यादा वसूले, मामला उजागर होने के बाद नींद से जागा बोर्ड
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों से आवेदन के नाम पर 72 लाख रुपए ज्यादा वसूले, मामला उजागर होने के बाद नींद से जागा बोर्ड

Yuva Haryana
Last updated: January 11, 2026 6:46 pm
Yuva Haryana
Published: January 11, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे है। पिछले एचटेट परीक्षा परिणाम में जहां घोटाले के बड़े आरोप लग रहे है तो वहीं इस साल होने वाली एचटेट परीक्षा के आवेदन में ही जीएसटी के नाम पर अभ्यर्थियों को लाखों रुपए की चपत लगाने का मामला सामने आया है।

एचटेट अभ्यर्थियों को करीब 72 लाख रुपए की चपत लगाने की खबर प्रमुखता से एक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरकत में आया है।

दरअसल, एक समाचार पत्र ने एचटेट अभ्यर्थियों से 72 लाख रुपए गलत तरीके से वसूलने का मामला उजागर किया था।

हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल

अब बोर्ड ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान जीएसटी के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 36 रुपए की वसूली की गई अतिरिक्त राशि वापस उनके खातों में डाली जाएगी।

बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार का कहना है कि इस विषय पर उनकी संबंधित फर्म और बैंक अधिकारियों से मौखिक तौर पर बातचीत हुई है और जल्द आधिकारिक सूचना भी जारी होगी।

उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड के अनुबंध के अनुसार एचटेट के लिए निर्धारित फीस के अलावा अतिरिक्त शुल्क लेना जायज नहीं है इसलिए अभ्यर्थियों से वसूली की गई अतिरिक्त राशि वापस उन्हें लौटाई जाएगी।

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

आपको बता दें कि एचटेट-2025 की 17 और 18 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनसे जीएसटी के नाम पर 72 लाख रुपए अतिरिक्त वसूली की गई थी। अब मामला उजागर होने के बाद बोर्ड नींद से जागा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा की राज्य प्रभारी स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी करेंगी हरियाणा BJP की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

You Might Also Like

BJP कार्यालय की ‘सुविधा’ के लिए कटे पेड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला और फिर सरकार को लगी फटकार
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
अभय चौटाला ने फिर उठाया धान फर्जीवाड़े का मुद्दा, BJP सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप
हरियाणा में ग्राम सभाओं के कोरम के नियम बदले, अब 10% या 300 सदस्य होने पर भी चलेगा काम
बड़ी खबर: नया जिला बनने के बाद हांसी को मिला पहला DC, सरकार ने की प्रशासनिक नियुक्ति
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में ग्राम सभाओं के कोरम के नियम बदले, अब 10% या 300 सदस्य होने पर भी चलेगा काम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 2, 2026
हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
हरियाणा में बजट को अंतिम रूप देने का काम जारी, पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
सूरजकुंड हादसे के बाद जागी हरियाणा सरकार, मेलों में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नया कदम
दक्षिण हरियाणा में BJP में गुटबाजी चरम पर, अब आरती राव ने अपने पिता के विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?