By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान: गांव-गांव चलाएगा ‘वोट बचाओ अभियान’, SIR के खिलाफ आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

हरियाणा में इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान: गांव-गांव चलाएगा ‘वोट बचाओ अभियान’, SIR के खिलाफ आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

khushi Mukhija
Last updated: October 8, 2026 3:27 pm
khushi Mukhija
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को दो अहम बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक में ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने भाग लिया, जिसमें लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के लिए ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ तथा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

गठबंधन के दल प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएंगे।

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ आज सभी जिलों में प्रदर्शन

गठबंधन की बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ वीरवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

हरियाणा में इंडिया गठबंधन का ‘वोट बचाओ’ अभियान शुरू

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मनमाने तरीके से मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने की शिकायतें बेहद गंभीर हैं। इस पर जिला मुख्यालयों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस बूथ स्तर तक इस अभियान को ले जाएगी।

पंचकूला: प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।

अंबाला: संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता मोर्चा संभालेंगे।

जातीय जनगणना को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग को मिलेंगी सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां

कांग्रेस नेताओं ने जातीय जनगणना की मांग को लेकर बुधवार को राज्यपाल असीम कुमार घोष को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे। बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार यादव, सीपीआई(एम) के राज्य सचिव प्रेमचंद व दरियाव सिंह कश्यप, सीपीआई के राज्य सचिव विनोद घड़ोली समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सीएम चेहरे पर कुलदीप शर्मा का बयान: ‘पहले सरकार बनाएंगे, चेहरा हाईकमान तय करेगा’

दूसरी ओर, हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है। हाईकमान को लिखे गए पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा:

कांग्रेसी दांव: हरियाणा में OBC वोट बैंक पर फोकस, जनगणना में अलग कॉलम और SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी

“लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी है। कांग्रेस की परंपरा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की नहीं रही है। पार्टी का असली चेहरा उसकी नीतियां, राहुल गांधी और हाईकमान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।”

You Might Also Like

हरियाणा: ओवरएज होते युवा और बेरोजगारों का दर्द – सरकारी नौकरियों के इंतजार में कोई नींबू-मिर्च बेच रहा, कोई चला रहा चाय का ठेला
हरियाणा में स्पीकर बजाने से रोका तो नेता के गनमैन ने युवक को मारी गोली, होटल में हुआ था पूरा विवाद
अंबाला शहीद स्मारक का निर्माण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन; अनिल विज बोले- PM मोदी करेंगे उद्घाटन
हरियाणा में BJP नेता की रिश्वत लेते हुए की Video वायरल, अब पार्टी ने उठाया ये कदम
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
TAGGED:announcementblocIndiaMajorहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरअन्यहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल: ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप लॉन्च, जानिए की क्या है ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 25, 2026
स्कूली बच्चों को दूध के साथ पिन्नियां खिलाकर पढ़ाएगी सरकार, देशभर में ऐसा पहला राज्य होगा हरियाणा
हरियाणा में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के चालान
हरियाणा में भाजपा के खिलाफ जेजेपी की नई रणनीति, अजय चौटाला ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- चुनावी हार की एक वजह रही गुटबाजी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?