By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 12 शहरों की हवा बेहद खराब, हरियाणा के 7 शहर शामिल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

12 शहरों की हवा बेहद खराब, हरियाणा के 7 शहर शामिल

khushi Mukhija
Last updated: November 11, 2026 11:29 am
khushi Mukhija
Published: November 11, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: देश में प्रदूषण का स्तर कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को 301 से 400 के बीच औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वाले शहरों की संख्या घट कर 12 रह गई है। इन प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7, उत्तर प्रदेश के 4 और पंजाब का 1 शहर शामिल है।

गुरुग्राम का पंचगांव सबसे ज्यादा प्रदूषित

देशभर में हरियाणा के गुरुग्राम का पंचगांव सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किया गया, जहां AQI 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया। इसके विपरीत, पंचकूला में सबसे कम 160 AQI दर्ज किया गया है। वहीं 201 से 300 तक की ‘खराब’ श्रेणी वाले शहरों की संख्या भी 95 से घटकर 68 पर आ गई है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक तेज हवाएं नहीं चलतीं या बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल है।

द्वारका एक्सप्रेसवे: टोल एजेंसी पर ₹15 लाख जुर्माना

नासा वैज्ञानिक का दावा vs सरकारी आंकड़े

नासा के वैज्ञानिक डॉ. हिरेन जेठवा के सैटेलाइट आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की करीब 34 हजार घटनाएं दर्ज की गई हैं। उनका मानना है कि किसान अब सैटेलाइट से बचने के लिए समय बदलकर पराली जला रहे हैं। दूसरी ओर, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर से 10 नवंबर तक पंजाब में 4,657 और हरियाणा में केवल 206 घटनाएं दर्ज हुई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में पूरे उत्तर भारत पर धुंध की मोटी चादर साफ दिखाई दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

देवीलाल परिवार ने ताऊ के अंदाज में बांटी दिवाली की खुशियां

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित राज्य सरकारों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इसके लिए कार्ययोजना भी मांगी है और मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर तय की है।

प्रमुख प्रदूषित शहर और उनका AQI स्तर

  • पंचगांव (हरियाणा): 380
  • अनपरा (उत्तर प्रदेश): 341
  • वल्लभगढ़ (हरियाणा): 340
  • कैथल (हरियाणा): 336
  • बड़ौत (उत्तर प्रदेश): 334
  • गुरुग्राम (हरियाणा): 323
  • सिरसा (हरियाणा): 322
  • खोड़ा (उत्तर प्रदेश): 320
  • हिसार (हरियाणा): 316
  • कुरुक्षेत्र (हरियाणा): 315
  • लुधियाना (पंजाब): 314
  • नोएडा (उत्तर प्रदेश): 301

स्वास्थ्य सलाह: सावधान रहें

अरुण गुप्ता बने HERC चेयरमैन, पावर लाइसेंस पर नजर

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को बाहर निकलते समय N-95 मास्क पहनने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस, हृदय या गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों को बाहर जाने और सुबह-शाम की सैर से बचने का परामर्श दिया गया है। व्यायाम घर के अंदर या जिम में ही करने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

सीएम विंडो पर 2.83 लाख में से 2.34 लाख शिकायतें हल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताई संतुष्टि  
हरियाणा में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, 10 महीने से पांच लाख टैब बंद पड़े
हरियाणा सरकार की पटाखों पर सख्ती, कानून तोड़ने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान
हरियाणा में स्पीकर बजाने से रोका तो नेता के गनमैन ने युवक को मारी गोली, होटल में हुआ था पूरा विवाद
हरियाणा और जापान में हुए 6 समझौते, हजारों युवाओं को रोजगार देने का दावा
TAGGED:aircitiespoorqualityveryहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

गुरुग्राम में थूकने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 1, 2026
PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात
देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप
धमकाने वाले हत्यारोपी की जमानत रद्द, फिर जाएगा जेल
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?