By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: देवीलाल परिवार ने ताऊ के अंदाज में बांटी दिवाली की खुशियां
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

देवीलाल परिवार ने ताऊ के अंदाज में बांटी दिवाली की खुशियां

khushi Mukhija
Last updated: November 11, 2026 12:32 pm
khushi Mukhija
Published: November 11, 2026
Share
SHARE

दीपावली और राम-रमी (गोवर्धन पूजा/विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर मिलने-जुलने की पारंपरिक प्रथा) के पावन पर्व पर ताऊ देवीलाल परिवार ने अपने समर्थकों और प्रदेशवासियों के साथ खुशियां बांटीं। पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने निवास स्थानों और फार्म हाउस पर लोगों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

रणजीत सिंह के आवास पर लगा शुभचिंतकों का तांता

पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह के सिरसा स्थित आवास पर दीपावली एवं विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में पारंपरिक राम-रमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही उनके आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का तांता लगा रहा।

इस दौरान रणजीत सिंह, उनके बेटे गगनदीप सिंह और पौत्र सूर्यप्रकाश ने सभी आगंतुकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा की ग्रामीण और सामाजिक संस्कृति में पर्वों पर एक-दूसरे के घर जाकर राम-रमी करने का विशेष महत्व है। यह परंपरा लोगों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करती है।

500 रुपये जुर्माना नहीं भरा, 13 आरोपी साढ़े 9 साल बाद बरी

अजय चौटाला ने सिरसा आवास पर ली राम-रमी

जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के सिरसा स्थित निवास स्थान पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शुभचिंतक और कार्यकर्ता पहुंचे। अजय चौटाला ने सभी को राम-रमी और दीपावली की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। अपनों से मिलना, एक-दूसरे का हालचाल जानना और खुशियां साझा करना हमारी सामाजिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।

तेजाखेड़ा फार्म पर अभय चौटाला व आदित्य देवीलाल ने की मुलाकात

नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर

तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से मुलाकात करने और उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल और इनेलो के जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा भी मौजूद रहे।

अभय चौटाला ने कहा कि भारत के त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की मजबूत पहचान हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नई उमंग की कामना की।

वहीं गांव चौटाला में विधायक आदित्य देवीलाल के निवास स्थान पर भी उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और आमजन का आत्मीय स्वागत किया।

हरियाणा में SC-ST मामलों की चार्जशीट 60 दिन में अनिवार्य

You Might Also Like

हरियाणा में 1,000 वर्ग मीटर तक के प्लॉटों पर बढ़ा FAR
हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन और कितने बजे मिलेगी फ्लाइट
बैंक घोटाला: मोबाइल नंबर बदला, ई-मेल में तीन अक्षर घुमाए और 187 करोड़ रुपये निकाल लिए
सफीदों विधायक के नौकरी वाले बयान से BJP ने झाड़ा पल्ला
हरियाणा में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा
TAGGED:devilalDiwalifamilyhappinesssharedtau
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

हरियाणा में BJP का अभियान, कांग्रेस के गढ़ों पर नजर

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 31, 2026
गुटबाजी खत्म करने की कोई जादू की छड़ी नहीं, कांग्रेस में धीरे-धीरे होगा सुधार: संजय दत्त
हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका
हरियाणा में घटी बेरोजगारी, इस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दूसरे राज्यों का भी हाल जानें
खराब खेल व्यवस्था ने ली जान, हरियाणा में दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, CCTV फुटेज आई सामने
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?