By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में घटी बेरोजगारी, इस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दूसरे राज्यों का भी हाल जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में घटी बेरोजगारी, इस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दूसरे राज्यों का भी हाल जानें

Yuva Haryana
Last updated: December 27, 2025 2:28 pm
Yuva Haryana
Published: December 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पिछले लंबे समय से बेरोजगारी का विषय खासा चिंताजनक रहा है। ऐसे में अब एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिससे हरियाणा की तस्वीर बदलती हुई दिखाई दे रही है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी दर पिछले सात सालों में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हरियाणा के गांवों में प्रति हजार मात्र 31 और शहरों में 40 लोग ही बेरोजगार बचे है।

हैरानी की बात ये है कि शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े है। हरियाणा में साल 2017-2018 में यह आंकड़ा शहरी क्षेत्रों में प्रति हजार 73 और ग्रामीण क्षेत्रों में 93 के आसपास था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अगर साल दर साल इस बेरोजगारी आंकड़े की बात करें तो खासा उतार-चढ़ाव नजर आया है। 2018-19 में शहरों में 87 और गांवों में 95, 2019-20 में शहरों में 65 और गांवों में भी 65, 2020-21 में शहरों में 81 और गांवों में 54, 2021-22 में शहरों में 89 और गांवों में 90, 2022-23 में शहरों में 65 और गांवों में 58 और 2023-24 में शहरों में 40 और गांवों में 31 बेरोजगारी दर देखने को मिली।

इस ताजा आंकड़ों के अनुसार अगर ग्रामीण क्षेत्र में फिलहाल महिलाओं की बेरोजगारी दर की बात करें तो 17 बताई गई है, जो कि 2019-20 के (49 बेरोजगारी दर थी) के बाद सबसे कम दर्ज की गई है।

वहीं गांवों में अगर पुरुषों की बात करें तो एक हजार पर 36 पुरुष बेरोजगार घर बैठे है। 2021-22 में यह दर 91 थी। शहरी क्षेत्र में फिलहाल 33 बेरोजगारी दर महिलाओं की है, जो कि 2017-18 में 120 थी और फिलहाल पुरुष एक हजार पर 41 बेरोजगार है। 2021-22 में यह दर 87 थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस रिपोर्ट के अनुसार अन्य राज्यों के मुकाबले भी हरियाणा के हाल बहुत अच्छे दिखाई दे रहे है। हरियाणा में फिलहाल बेरोजगारी दर एक हजार में शहरों में 40 और गांवों में 31 है। वहीं राजस्थान में शहरों में 77 और गांवों में 32 बेरोजगारी दर है। पंजाब के शहरों में 56 और गांवों में 54 बेरोजगारी दर है।

वहीं हिमाचल में फिलहाल बेरोजगारी दर शहरों में 90 और गांवों में 54 है। दिल्ली में शहरों में 20 और गांवों में 60 तथा यूपी के शहरों में 68 और गांवों में 22 बेरोजगारी दर दिखाई गई है।

आखिरकार हरियाणा में बेरोजगारी की तस्वीर कैसे बदली है ? इस बारे खबर में दावा किया गया है कि बेरोजगारी घटने के पीछे एमएसएमई की बड़ी भूमिका नजर आई है। हरियाणा में पिछले पांच साल में स्थापित 12 लाख एसएमई में करीब ढाई लाख इकाईयों के जरिए 15 लाख लोगों को रोजगार मिला है। राज्य में 39 लाख रोजगार एमएसएमई और इंडस्ट्री से मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में 10 हजार स्टार्टअप शुरू हुए है। वहीं एचकेआरएन के जरिए भी रोजगार दिया जा रहा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए
हरियाणा में अपराधियों की काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
करनाल रोडवेज बस हादसे के बाद सरकार की सख्ती, हादसे की जांच के साथ धुंध में गाड़ी धीरे चलाने के आदेश
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा
TAGGED:as revealed in this latest report. Check out the situation in other states as wellUnemployment has declined in Haryanaइस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासादूसरे राज्यों का भी हाल जानेंहरियाणा में घटी बेरोजगारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 20, 2025
इस पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर हुआ था हरियाणा में ग्रेनेड अटैक, जानिए पूरी डिटेल
हरियाणा में अफसरों के तबादलों से जुड़ी नई चर्चा, तय समय से पहले किए गए अनेक ट्रांसफर
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
हरियाणा में चार हजार करोड़ के काम मंजूर, इन बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी गति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?