By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा

Yuva Haryana
Last updated: November 17, 2025 1:58 pm
Yuva Haryana
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक नगर निगम ने प्रदेश के इतिहास में अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, हम बात कर रहे है पंचकुला नगर निगम की। यहां कार्यकाल का केवल डेढ़ महीना ही बचा है, लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर (वरिष्ठ उप महापौर) और डिप्टी मेयर (उप महापौर) का चुनाव आज तक नहीं हो सका। चलिए अब जानते हैं कि ऐसा क्यूं हो रहा?

जानकारी के अनुसार पंचकूला नगर निगम में इन दोनों पदों का चुनाव कराने में हो रहे देरी के विषय पर वर्ष 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसके जवाब में हरियाणा सरकार द्वारा सितंबर, 2024 तक चुनाव कराने का आश्वासन की बात कही और 24 जुलाई 2024 में हाईकोर्ट ने इस मामले का निपटारा कर दिया।

बड़ी बात ये है कि उपरोक्त समय अवधि तक और न ही उसके बाद निर्धारित की गई पिछले वर्ष नवम्बर माह की संशोधित तारीख तक निगम के दोनों पदों का निर्वाचन संभव हो सका।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

नवम्बर में तो निगम की जॉइंट कमिश्नर एवं चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के अचानक बीमार पड़ने पर निर्वाचन टाल दिया गया, जिस पर विपक्षी कांग्रेस ने सवाल भी उठाये थे।

इस बारे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं म्युनिसिपल कानून जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि दिसम्बर, 2020 में अम्बाला, पंचकूला और सोनीपत तीनों नगर निगमों के एक साथ आम चुनाव करवाए गये थे, जिसमें इन तीनों में मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर सम्बंधित निगम क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा किया गया था।

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में भाजपा के 9 और उसकी तत्कालीन सहयोगी जेजेपी के 2 अर्थात हरियाणा में तत्कालीन सत्ताधारी गठबंधन के कुल 11 नगर निगम सदस्य जीते थे जबकि कांग्रेस के 7 और 2 अन्य, निर्दलीय विजयी रहे थे जो दोनों बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

5 जनवरी 2021 को पंचकूला नगर निगम के प्रत्यक्ष निर्वाचित मेयर भाजपा के कुलभूषण गोयल को अम्बाला डिवीज़न की तत्कालीन मंडल आयुक्त दीप्ति उमाशंकर द्वारा पद और निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हालांकि, पंचकूला नगर निगम के सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव आज‌ तक लंबित रहा है।

हरियाणा नगर निगम कानून, 1994 में सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का निर्वाचन कराने सम्बन्धी समय सीमा का उल्लेख नहीं है, हालांकि हरियाणा नगर निगम निर्वाचन नियमावली, 1994 में ऐसा नव-निर्वाचित निगम सदन के 60 दिनों के भीतर है।

एडवोकेट हेमंत ने यह भी बताया कि कानून अनुसार राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्वाचन नोटिफिकेशन के अधिकतम छह माह के भीतर उन सभी नगर निकायों में उपाध्यक्ष का चुनाव होना कानूनन आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उपरोक्त छह माह की अवधि समाप्त होने पर सम्बंधित नगर निकाय अर्थात नगर परिषद या नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से भंग समझा जाएगा।

हेमंत का कानूनी मत है कि ठीक इसी प्रकार का प्रावधान हरियाणा नगर निगम कानून, 1994 में भी डाला जाना चाहिए क्योंकि हरियाणा नगर निगम निर्वाचन नियमावली, 1994 में नगर निगम गठन के 60 दिनों के भीतर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराने का उल्लेख प्रभावी नहीं रहा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
हरियाणा में जमीन बंटवारे के मामलों के निपटान का काम पकड़ेगा रफ्तार, जानें सरकार के नए दिशा-निर्देश
हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला, मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा
हरियाणा में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी
TAGGED:Panchkula Nagar NigamThe tenure of the Municipal Corporation is ending without a senior and deputy mayorइस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहापंचकुलापंचकूला नगर निगमहरियाणा का अनोखा मामला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

कॉलेज निर्माण में सामने आई गड़बड़, सीएम नायब सैनी ने लिया सख्त एक्शन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
दिवाली पर दिल्ली में फूटेंगे पटाखे, सुप्रीम ने दी सशर्त मंजूरी
हरियाणा में SIR की तैयारी में जुटा आयोग, मतदाता सूचियों के मिलान का आधा काम पूरा
इस केंद्रीय मंत्री ने ADGP पूरन कुमार के परिवार की मांगों का किया समर्थन, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
कला और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा, सुपवा को मिनी फिल्म सिटी बनाने की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?