By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?

Yuva Haryana
Last updated: December 1, 2025 12:46 pm
Yuva Haryana
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : रविवार को हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव किया गया। प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया। इनमें 4 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एक बड़ी बात ये है कि प्रदेश में दो खिलाड़ियों के मौत के मामले में भी हरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों पर गाज गिराई है। इनमें खेल विभाग के मुख्य सचिव आईपीएस नवदीप विर्क और खेल विभाग के निदेशक संजीव वर्मा शामिल है। सरकार ने इन दोनों अधिकारियों को खेल डिपार्टमेंट से हटा दिया है और अभी इन्हें कोई नई नियुक्ति भी नहीं दी गई है। यानी कि पुलिस विभाग में वापस भेज दिया गया है।

नवदीप विर्क की जगह विजय दहिया को खेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। फिलहाल, विजय दहिया प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी और पशुपालन विभाग के सचिव हैं।

वहीं संजीव वर्मा की जगह आईएएस पार्थ गुप्ता को खेल, पर्यटन व पर्यटन निगम लिमिटेड के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आयुक्त एवं सचिव, मानव संसाधन विभाग के आयुक्त फूल चंद मीणा को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया हैं।

जे गणेशन को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का सीईओ, हरियाणा आवास बोर्ड का मुख्य प्रशासक व विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया हैं।

आईएएस पंकज को सचिव, कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग के साथ जांच अधिकारी, सतर्कता और महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान के कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई हैं।

डॉ आदित्य दहिया को एचएसआईआईडीसी और हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक और फ्यूचर विभाग का निदेशक बनाया गया हैं।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आमना तस्नीम को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया हैं। डॉ संगीता तेतरवाल नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा की निदेशक और हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सचिव होंगी।

अनीशा यादव को विकास एवं पंचायत विभाग और प्रदीप कुमार को राज्य परिवहन के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला हैं।

आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को आयुक्त एवं सचिव, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं अशोक मीणा को शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक और सचिव का प्रभार दिया गया हैं।

इनके आलावा प्रीति को यमुनानगर, महेंद्रपाल को हिसार, अपराजिता को कैथल और आयुष सिन्हा को फरीदाबाद का डीसी लगाया गाया है।

You Might Also Like

हरियाणा को स्टेट हाइवे और राजस्थान को मिलेगा पानी, इस बड़ी योजना पर काम कर रही सरकार, पढ़ें
हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप, अब लोगों को इतने दिन करना पड़ेगा इंतजार
हरियाणा में अटके बुनियादी विकास कार्य, मंजूरी के इंतजार में साढ़े 15 हजार प्रस्ताव
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद हरियाणा के लिए चेतावनी ! चौंकाने वाला ये सच सामने आया, पढ़ें
TAGGED:Major change in Haryana's bureaucracyTransferइन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?ट्रांसफरहरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलावहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के खिलाड़ियों के अच्छी खबर, खेलों का सामान खरीदने में जुटी सरकार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
हरियाणा में नए साल पर कड़ाके की ठंड, बरसात के भी आसार
हरियाणा में दौड़ने के लिए तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Video के साथ जानें ट्रेन की खूबियां
इंतजार खत्म, एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?