By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर

Yuva Haryana
Last updated: October 29, 2025 12:54 pm
Yuva Haryana
Published: October 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा कांग्रेस में अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर अब पार्टी ने लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया है।

कमेटी में कौन-कौन ?

चेयरमैन
पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक

सचिव
एडवोकेट रोहित जैन

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

सदस्य
विधायक अकरम खान
पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी

धर्मपाल मलिक को समिति की कमान सौंपी गई है। वे सोनीपत से 1984 और 1991 में दो बार सांसद रह चुके हैं। 1992 से 1997 तक वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं।

कांग्रेस ने अनुशासन समिति में जाट, ओबीसी, दलित, मुस्लिम और वैश्य समाज का तालमेल बनाने की कोशिश की है। धर्मपाल मलिक, कैलाशो सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के नजदीकी माने जाते हैं। वहीं अनिल धन्तौड़ी सुरजेवाला गुट और अकरम खान एवं रोहित जैन सैलजा खेमे से जुड़े हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही राव नरेंद्र सिंह ने अनुशासन समिति बनाने की मांग रख दी थी। तब प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने ऐलान किया था कि जल्द ही कांग्रेस की एक अनुशासनात्मक कमेटी होगी, इसके लिए हाईकमान को पैनल राव नरेंद्र ने भेजा था।

अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वाले नेताओं पर यह पांच सदस्यीय कमेटी ध्यान रखेगी, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी के मामले अक्सर पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन जाते है।

हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने अनुशासन कमेटी बनाई हो। दो साल पहले भी पार्टी ने यह कमेटी बनाई थी, जिसकी जिम्मेदारी महेंद्र प्रताप को दी गई थी। उस कमेटी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, जगबीर मलिक और चक्रवर्ती शर्मा भी शामिल थे, लेकिन कमेटी कुछ खास नहीं कर पाई। अब एक बार से पार्टी ने नए सिरे से अनुशासन कमेटी गठित की है।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा के वर्क स्लिप घोटाले से जुड़ी बड़ी अपडेट, सीएम के एक्शन पर जांच समिति गठित
हरियाणा में हर साल सरकारी-प्राइवेट रोजगार का डाटा होगा तैयार, सभी भर्ती की मिलेगी पूरी जानकारी
हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?
बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस
हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए
TAGGED:former MP Dharampal Malik becomes chairmanHaryana: Congress constitutes disciplinary committeethis name is also included in the listपूर्व सांसद धर्मपाल मलिक बने चेयरमैनलिस्ट में ये नाम भी शामिलहरियाणा: कांग्रेस ने गठित की अनुशासन कमेटी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

चौंकाने वाला खुलासा : इस कारण हरियाणा-पंजाब सहित अनेक राज्य दब रहे कर्ज के बोझ तले, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 31, 2025
हरियाणा में आढ़तियों तक पहुंची धान घोटाले की जांच की आंच, इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
टीबी रोग के लिए WHO की नई गाइडलाइन, इलाज के लिए इस चीज को बताया बहुत जरूरी
सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा
हरियाणा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ये रहेंगे कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?