By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली केंद्र से मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली केंद्र से मंजूरी

Yuva Haryana
Last updated: May 28, 2026 1:03 pm
Yuva Haryana
Published: January 23, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : दक्षिण हरियाणा के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, देश के पहले मल्टी मॉडल हब दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की कनेक्टिविटी को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है।

दिल्ली के सराय काले खां से रेवाड़ी के बावल तक हाईवे के साथ नमो भारत आरआरटीएस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक पत्र लिखकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दी है।

पत्र में मनोहर लाल ने बताया कि सैमी हाई स्पीड ट्रांजिट सिस्टम विकसित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए परिवहन पर एक कार्यात्मक योजना तैयार की थी।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

इस योजना में एनसीआर के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों को हाई स्पीड रेल आधारित कंप्यूटर ट्रांजिड से जोड़ने के लिए 8 आरआरटीएस कॉरिडोर की पहचान की थी, जिसमें दिल्ली-अलवर कॉरिडोर भी शामिल है। बावल से आगे का विस्तार अगले चरण में किया जाएगा।

इस योजना के तहत दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर के पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से रेवाड़ी के बावल तक निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है।

आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली से गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच यातायात का काफी दबाव है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है और इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

ऐसे में इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरे होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और साथ में क्षेत्र में उद्योग को गति मिलेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने पिछले साल अगस्त और दिसंबर माह में मनोहर लाल को पत्र लिखकर इस योजना को सिरे चढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि केंद्र सरकार दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम-धारूहेड़ा-बावल होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर-अलवर तक आरआरटीएस योजना को मंजूरी देते हुए इसे बनाने की घोषणा की है।

राव इंद्रजीत ने कहा था कि वर्तमान में दिल्ली से गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच यातायात का काफी दबाव है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लिए आरआरटीएस योजना की सख्त जरूरत है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

रबी फसलों की बिजाई पर मौसम की मेहरबानी, इस बार हरियाणा के खेतों में ज्यादा लहराएगी गेहूं
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी बड़ी अपडेट, अब गलतियां सुधारने के लिए CSC के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, पढ़ें
हरियाणा ओलंपिक गेम्स से पहले नया विवाद, इन दो खेल संघों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
PM मोदी से मिले CM नायब सैनी, हरियाणा के दौरे पर आ सकते है प्रधानमंत्री
साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में इस बार लंबा चलेगा बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट और पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 17, 2026
हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला
दिनदहाड़े शादी वाले घर में बदमाशों ने बोला धावा, दूल्हे को गोली मारकर लूटे लाखों रुपए
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज बने राज्य परिवहन के महानिदेशक
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?