Yuva Haryana : हरियाणा में महिलाओं की आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। अब प्रदेश में 1 लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा।
पहले चरण में 1 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की 10 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब आय सीमा बढ़ने के बाद लगभग 17 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा।
महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए आवेदन के लिए पोर्टल की शुरुआत कर दी है, जिस पर जाकर महिलाएं आवेदन कर सकती है। आवेदन के बाद पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा सरकार 25 सितंबर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नए लाभार्थियों को योजना का लाभ देना शुरू कर सकती है।



