By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव, नई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव, नई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबर

Yuva Haryana
Last updated: October 26, 2025 1:19 pm
Yuva Haryana
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में डीड पंजीकरण के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। नई प्रक्रिया के तहत अब पूरे प्रदेश में डीड पंजीकरण ऑनलाइन कर दिया गया है। प्रदेश सरकार इसे भूमि पंजीकरण में अहम कदम बता रही है। इससे पहले सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री को भी ऑनलाइन कर दिया था।

आपको बता दें कि एक नवंबर हरियाणा दिवस से डीड पंजीकरण ऑनलाइन हो जाएगा। 28 अक्टूबर से अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, जींद और झज्जर में ऑनलाइन डीड पंजीकरण होगा। इसके बाद एक नवंबर से भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, कैथल, नूंह, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में भी यह नई प्रणाली लागू हो जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दरअसल, सरकार ने 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की बबैन उप तहसील से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट सफल रहने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया है। नई व्यवस्था आरंभ होने के बाद मौजूदा प्रणाली को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

क्या होता है डीड पंजीकरण ?
– डीड एक कानूनी दस्तावेज है
– किसी संपत्ति जैसे वाहन, ज़मीन, घर या संपत्ति के स्वामित्व को प्रमाणित करता है
– संपत्ति के स्वामित्व को हस्तांतरित करने में पारदर्शिता प्रदान करता है

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

नई प्रक्रिया से जुड़ी खास बातें
– ऑनलाइन डीड रजिस्ट्रेशन के लिए https://eregistration.revenueharyana.gov.in/ पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है।
– नई प्रणाली में आवासीय, कृषि, सरकारी, पंचायती और रक्षा स्वामित्व वाली भूमि, अपार्टमेंट की बिक्री और सह-स्वामित्व हस्तांतरण सहित सभी प्रकार की संपत्ति शामिल
– ग्रामीण क्षेत्रों, नगरपालिका सीमा के भीतर शहरी क्षेत्रों और नगरपालिका सीमा के बाहर शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग वर्क फ्लो डिजाइन
– पोर्टल पर मजबूत त्रि-स्तरीय सत्यापन प्रणाली
– पंजीकरण क्लर्क-वन (RC1), पंजीकरण क्लर्क-टू (RC2) और उप-पंजीयक शामिल
– प्रत्येक चरण में डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणीकरण, पक्षों और गवाहों का फोटो सत्यापन, आवेदकों को स्वचालित स्थिति सूचनाएं और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
– ऑनलाइन सत्यापन के बाद आपको बस बायोमेट्रिक सत्यापन और विलेख निष्पादन के लिए पंजीकरण कार्यालय जाना होगा
– पंजीकृत दस्तावेज की तीन प्रतियां – एक नागरिक के लिए, एक आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए और एक इलेक्ट्रॉनिक रूप से पटवारी को तत्काल नामांतरण और भूमि रिकॉर्ड अपडेट के लिए होगी।
– नई प्रणाली के बारे में तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 और ईमेल nodalofficer-it@revhry.gov.in

एक अहम बात यह भी है कि नागरिकों और संपत्ति डीलरों को सलाह दी जा रही है कि वे इस समय नए स्टाम्प पेपर न खरीदें, क्योंकि कागज रहित प्रणाली भौतिक स्टांप की आवश्यकता को समाप्त कर देगी। हालांकि, पहले से खरीदे गए स्टांप पेपर संबंधित जिलों में सिस्टम के लांच होने के एक सप्ताह के भीतर उपयोग किए जा सकते हैं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इस ऑनलाइन सुविधा के बाद हरियाणा देश में शत-प्रतिशत कागज रहित संपत्ति पंजीकरण प्राप्त करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। नागरिक सुरक्षित ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से अपनी पहचान पंजीकृत और सत्यापित कर सकते है।

You Might Also Like

दक्षिण हरियाणा के अच्छी खबर, जल्द माजरा एम्स में शुरू होगी ओपीडी
हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
हरियाणा में शहरी विकास पर फोकस, 127.87 करोड़ रुपए की इन बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी
हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
TAGGED:Changes in deed registration in Haryanaread the full news here to know the new processनई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबरहरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

16 Top of Our Favorite Outdoor Clothing Brands

Yuva Haryana
Yuva Haryana
August 29, 2021
सोने-चांदी के दामों में आया उछाल, जानें ताजा रेट और तेजी का कारण
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल करने के लिए CM नायब सैनी सख्त, पुलिस को दी चेतावनी
हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना
हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?