By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, पुलिस जांच पर उठे ये बड़े सवाल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, पुलिस जांच पर उठे ये बड़े सवाल

Yuva Haryana
Last updated: November 8, 2025 2:57 pm
Yuva Haryana
Published: November 7, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देशभर में चर्चा में रहा हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के हाई प्रोफाइल मामले को एक महीना पूरा हो गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम कर रही है।

एक प्रमुख अखबार ने चंडीगढ़ पुलिस की जांच पर बड़े सवाल उठाए है और जांच को कछुआ चाल बताया है। साथ ही जांच संबंधित बताया गया है कि पुलिस अभी तक सुसाइड नोट के अनुसार हुई एफआईआर में शामिल हरियाणा कैडर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के बयान तक नहीं दर्ज कर सकी है।

एक महीने बाद भी एसआईटी ने प्रताड़ना के आरोपों वाले अधिकारियों से पूछताछ शुरू नहीं की है। जांच गनमैन पर केंद्रित है और एसआईटी ने कुछ कर्मचारियों के बयान लिए हैं। पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

एसआईटी अब तक इस मामले से जुड़े 12 लोगों से बयान दर्ज किए हैं, जिनमें अधिकतर कम रैंक कर्मचारी शामिल हैं।

इस बीच इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि एक महीने बाद हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह ने पूरन कुमार सुसाइड केस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस घटना से सबक लिया है, लेकिन पुलिस को अपराध के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी।

आपको यह भी बता दें कि इस मामले में वाई पूरन की पत्नी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार का चंडीगढ़ सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास प्रशासनिक और केंद्रीय राजनेताओं का केंद्र बन गया था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दिवंगत आईपीएस पूरन की पत्नी अमनीत के सरकारी दौरे से चंडीगढ़ लौटने पर शव का पोस्टमार्टम और संस्कार न करने के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर रातों रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजराणिया सहित तकरीबन 14 अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।

अमनीत के एतराज जताने पर पुलिस ने एफआईआर में एससी-एसटी की धाराओं में संशोधन भी कर दिया। इसके बाद आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

हालांकि, शव का पोस्टमार्टम कराने की मंजूरी के लिए चंडीगढ़ पुलिस को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। कोर्ट के आदेश और चंडीगढ़ पुलिस के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर अमनीत ने पति पूरन के शव का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी। इसके बाद परिवार की ओर से शव का पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कराया गया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि इस बड़े मामले की जांच अचानक इतनी धीरे क्यूं कर दी गई है ?

You Might Also Like

आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी
हरियाणा में काली कमाई पर बड़ा एक्शन, ED के रडार पर आया कुख्यात गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह
पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
जयदीप राठी हत्याकांड, परिवार से मिले अभय और दुष्यंत, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
TAGGED:High profile IPS Puran Kumar suicide casenow these big questions are raised on the police investigationअब पुलिस जांच पर उठे ये बड़े सवालहाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
कुरुक्षेत्र के एक निर्माणाधीन होटल में पांच लोग मृत मिले, शहर में मची सनसनी
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
हरियाणा में SMO की डायरेक्ट भर्ती पर फंसा पेंच! फैसला वापस लेने की मांग पर अड़े डॉक्टर
दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, टूटा कई सालों का यह रिकॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?