By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीति

आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी

Yuva Haryana
Last updated: January 3, 2026 6:44 pm
Yuva Haryana
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज बीजेपी सरकार में घोटाले पर घोटाले हो रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की नगरी भिवानी में एचटेट परीक्षा में घोटाला हुआ है और बिना खर्ची-पर्ची का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुप बैठे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी इस गड़बड़ी की पूरी जांच करके तथ्यों के साथ युवाओं की लड़ाई लड़ेगी और जररूर पड़ने पर न केवल सड़क पर संघर्ष करेगी, बल्कि हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

वे शनिवार को भिवानी में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में आंदोलन की जरूरत है, क्योंकि आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है इसलिए जेजेपी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार योजना के तहत हरियाणा में ग्रुप सी और डी श्रेणी के रोजगार को पूरी तरह से समाप्त करने में जुटी हुई है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले से लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 100 करोड़ रुपए का धान खरीद घोटाला होने की बात खुद सरकार ने मानी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि सरकार ने अब तक एक भी मिल की भी फिजीकल वेरिफिकेशन नहीं करवाई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसी तरह हरियाणा के नए डीजीपी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 हजार अपराधी फरार चलने की बात मानी है और उन्हें पकड़ने की बात कही है, इससे साबित होता है कि इससे पहले अपराधियों को खुली छूट दी हुई थी कि अपराध करके बदमाश भाग जाओ।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने युवाओं से संगठन मजबूती का आह्वान किया और कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत एजेंट बनाने के अलावा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़े।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने युवाओं से जुड़ा बड़ा घोटाला उजागर किया और कहा कि बीजेपी राज में एचटेट 2024-25 की परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट को रोककर दोबारा रिजल्ट तैयार किया गया और अपने 1200 चहेतों को संदेह का लाभ देकर पास करवाया गया।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

दिग्विजय ने सरकार से सवाल किया कि सभी तीन लाख अभ्यर्थियों को बेनिफिट ऑफ डाउट का लाभ क्यों नहीं दिया गया? चार बार परिणाम सत्यापित करने के बाद भी परिणाम को दोबारा संशोधित क्यों किया गया ? परिणाम तैयार करके जब सचिव कार्यालय ने अध्यक्ष के हवाले कर दिया था तो रिजल्ट जारी करने में देरी किसलिए हुई ?

दिग्विजय ने आगे कहा कि सच तो ये है कि रातों-रात रिजल्ट बदला गया और अब परीक्षा संबंधित रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। सिक्योरिटी ऑडिट के नाम पर निचले अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज बोर्ड के कई अधिकारी वीआरएस मांग रहे है, क्योंकि उन्हें पता है कि जब इस घोटाले में कार्रवाई होगी तो निचले अधिकारी ही फंसेगे, उच्च अधिकारियों का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

दिग्विजय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर चोरी-छिपे रिजल्ट में गड़बड़ी करने के इस बड़े मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किस एकेडमी के विद्यार्थियों को रिजल्ट बदलकर फायदा पहुंचाया गया है ? इसकी जांच होनी चाहिए और युवाओं को जवाब देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि सबूत सहित वे जल्द इस बड़े घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे करेंगे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा जारी, CM पर किया बड़ा कटाक्ष
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का CM पर आरोप, “नायब सैनी ने किसानों की नहीं सुनी बातें”
फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में JJP, दुष्यंत ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
TAGGED:Dushyant Chautala targeted the BJP govt and issued a big warningआंदोलन की तैयारी में JJPदुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनीपूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 27, 2025
शहीदों को सलाम, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हरियाणा के दो जवानों को अंतिम विदाई
हरियाणा के इस पूर्व मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, जमीन घोटाले के केस में लगा झटका
हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज
JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?