By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: छुट्टी पर चल रहे शत्रुजीत कपूर को हरियाणा DGP पद से हटाया, जानिए पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

छुट्टी पर चल रहे शत्रुजीत कपूर को हरियाणा DGP पद से हटाया, जानिए पूरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: December 15, 2025 1:16 pm
Yuva Haryana
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद विवादों में फंसे आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर को पुलिस महानिदेशक के पद से कार्यमुक्त कर दिया है। करीब दो महीने पहले ही शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया था और अब हरियाणा सरकार ने उन्हें डीजीपी के पद से हटाने के आदेश जारी किए है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी कपूर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, पंचकूला के चेयरमैन का पद संभालते रहेंगे। इंजीनियरिंग स्नातक कपूर को अगस्त 2023 में राज्य पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था।

फिलहाल, हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर की गैरमौजूदगी में डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ओपी सिंह को अगले आदेश तक कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार नए डीजीपी की नियुक्ति की भी तैयारी कर रही है और कई वरिष्ठ अधिकारियों का एक पैनल भी संघ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।

आपको यह भी बता दें कि आईपीएस वाई पूरन कुमार ने कुछ महीने पहले ही अपने चंडीगढ़ स्थित घर में खुद को गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली थी।

पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में आठ वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसमें शत्रुजीत कपूर का भी नाम शामिल था। मामला गरमाने के बाद कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया था और ओपी सिंह कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

सरकार के इस आदेश के बाद ये भी स्पष्ट होता हुआ दिख रहा है कि फिलहाल कपूर की वापसी नहीं होगी। बड़ी बात ये भी है कि उन्हें पावर लैस पोस्ट से ही काम चलाना पड़ेगा। अब सरकार कपूर को डीजीपी का पद देने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।

उधर, डीजी जेल आलोक कुमार रॉय रिटायरमेंट के बाद तीन माह के एक्सटेंशन पर है और उनका एक्सटेंशन 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में सरकार इनके बाद ही शत्रुजीत कपूर को डीजी जेल की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

वहीं ओपी सिंह अब डीजीपी रहेंगे। वे 31 दिसंबर के रिटायरमेंट के बाद भी सरकार चाहे तो उन्हें डीजीपी के पद पर रख सकती है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार सरकार की ओर डीजीपी का पैनल भेजा जाएगा। यूपीएससी को भेजे जाने वाले पैनल में सरकार शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल कर सकती है, क्योंकि डीजी रैंक के उन सभी आईपीएस का नाम भेजना पड़ता है, जिनका रिटायरमेंट में कम से कम छह माह का समय बाकी रहता है। इनके अलावा संजीव कपूर जैन, अजय सिंघल, आलोक मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला का भी नाम शामिल होगा।

You Might Also Like

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
हरियाणा में दौड़ने के लिए तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Video के साथ जानें ट्रेन की खूबियां
हरियाणा के लिंगानुपात में लंबी छलांग, इस जिले में बेटियां सबसे ज्यादा जन्म ले रहीं
हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू
मानेसर लैंड स्कैम, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपियों को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
TAGGED:Shatrujeet Kapoor removed from the post of Haryana DGPओपी सिंहछुट्टी पर चल रहे शत्रुजीत कपूर को हरियाणा DGP पद से हटायाजानिए पूरा मामलावरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों का दर्द, 5 माह बाद भी खेतों में खड़ा बरसाती पानी और मुआवजा भी नहीं मिला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 6, 2026
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू, CM की अधिकारियों को दो टूक
दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण, देशभर में हरियाणा की हवा सबसे प्रदूषित
विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?
साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?