By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: न 112 से मदद मिली, न एंबुलेंस पहुंची; जाम में फंसे मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

न 112 से मदद मिली, न एंबुलेंस पहुंची; जाम में फंसे मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

khushi Mukhija
Last updated: November 26, 2026 12:03 pm
khushi Mukhija
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: मदद की आस में तड़पती रही आठ माह की गर्भवती महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस घटना ने जिले की आपातकालीन सेवाओं और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने डायल 112, 108 एंबुलेंस सेवा और रास्ते में लगे जाम को इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

क्या है पूरा मामला?

आर्य नगर निवासी और मूल रूप से महराना गांव के रहने वाले विजय ने बताया कि उन्होंने कैथल की रहने वाली 20 वर्षीय सीमा से प्रेम विवाह किया था। सीमा आठ माह की गर्भवती थी और जिला नागरिक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को उसका अल्ट्रासाउंड होना था, लेकिन सुबह अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा।

सीमा ने तुरंत आशा वर्कर से संपर्क किया और इसके बाद विजय की बहन शालू ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। विजय के अनुसार, उन्हें पांच मिनट में सहायता पहुंचने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। दोबारा फोन करने के बावजूद उन्हें इंतजार करना पड़ा।

हरियाणा में 17 आधार सेवा केंद्र शुरू

घर तक नहीं आई एंबुलेंस, ई-रिक्शा से पहुंचे हाईवे

विजय ने बताया कि सुबह 10:45 बजे 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया गया और करीब 20 मिनट बाद दोबारा फोन किया गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने कॉलोनी के अंदर घर तक आने से मना कर दिया और मरीज को पानीपत-हरिद्वार हाईवे तक लाने को कहा। मजबूरन परिजन दर्द से तड़पती सीमा को किराए के ई-रिक्शा से मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे और वहां से एंबुलेंस में अस्पताल के लिए रवाना हुए।

दो चौकों के जाम में फंसी एंबुलेंस

परिजनों के मुताबिक, अस्पताल जाते समय एंबुलेंस सनौली रोड स्थित शिव चौक और फिर संजय चौक के पास लगे जाम में फंस गई। इस दौरान सीमा की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। एंबुलेंस में मौजूद अटेंडेंट ने प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे जब एंबुलेंस जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, तो चिकित्सकों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।

अमर्यादित टिप्पणी पर राजस्थान के पूर्व विधायक को 6 महीने की जेल

जांच और कार्रवाई का आश्वासन

घटना के बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। इस मामले में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है:

सीएमओ का बयान: पानीपत के सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि एक गर्भवती की मौत होने की जानकारी मिली है। एंबुलेंस की कॉल का डाटा मंगवाया गया है और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी का बयान: पानीपत की पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि डायल 112 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचती है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आया है तो उसकी जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी।

हरियाणा-पंजाब के रेल यात्रियों को झटका, जनवरी 2027 तक कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

You Might Also Like

हरियाणा में उद्योगों के लिए नया कानून लागू, सरकार का राइट टू बिजनेस एक्ट से निवेश बढ़ाने पर जोर
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ‘हॉकी की रानी’, बनेंगी सीए की दुल्हनिया
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
हरियाणा : गृह सचिव के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आईडी, खुद सुमिता मिश्रा ने दी जानकारी
इस बार हरियाणा में कितनी जली पराली और कितने किसानों पर हुई FIR ? पढ़िए
TAGGED:108 ambulanceambulance delayDial 112emergency services negligenceHaryana NewsPanipat Newspregnant woman deathSanjay Chowk jamShiv Chowk jamtraffic jam Panipat
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, यहां पढ़ने वाले बच्चों को क्यूं सताने लगी भविष्य की चिंता ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 15, 2025
कांग्रेस का एक्शन: फरीदाबाद थप्पड़ कांड पर पराग शर्मा और लांबा को नोटिस
एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का जलवा, एक दिन में जीते 7 पदक
रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में
कैथल में डोडापोस्त से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 3 की मौत; केलों के नीचे छिपा था 8 क्विंटल नशीला पदार्थ
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?