By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कांग्रेस का एक्शन: फरीदाबाद थप्पड़ कांड पर पराग शर्मा और लांबा को नोटिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

कांग्रेस का एक्शन: फरीदाबाद थप्पड़ कांड पर पराग शर्मा और लांबा को नोटिस

khushi Mukhija
Last updated: October 17, 2026 12:22 pm
khushi Mukhija
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला नेताओं के बीच हुई थप्पड़बाज़ी का मामला अब पार्टी के संगठनात्मक अनुशासन समिति तक पहुँच गया है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने बल्लभगढ़ की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पराग शर्मा और फरीदाबाद की पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

समिति ने दोनों नेताओं के बीच हुए कथित अभद्र व्यवहार, हाथापाई और पार्टी के अंदरूनी विवाद को पुलिस व मीडिया तक ले जाने पर कड़े सवाल उठाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 8 अक्टूबर की है, जब फरीदाबाद में कांग्रेस द्वारा कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

पुराने फरीदाबाद में चांदीवाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक निकाले जा रहे मार्च के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच बहस शुरू हुई।

शीलू बल्हारा को बड़ी राहत: FIR रद्द, पासपोर्ट और दस्तावेज वापस मिले

बहस देखते ही देखते हाथापाई और थप्पड़बाज़ी में बदल गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी की साख और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया था।

विवाद की वजह और पुलिस शिकायत

मार्च के दौरान आगे चलने, बैनर थामने और एक तस्वीर हटाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, जिससे विवाद और गहरा गया।

MSP में मामूली बढ़ोतरी के विरोध में पीएम मोदी को 25-25 रुपये के डीडी भेजेगी जेजेपी

अनुशासन समिति का कड़ा रुख

अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक ने दोनों महिला नेताओं को अलग-अलग नोटिस भेजा है।

धर्मपाल सिंह मलिक (अध्यक्ष, अनुशासन समिति):

“दोनों महिला नेताओं से घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर एकतरफा कार्रवाई भी की जा सकती है।”

अब इस मामले में आगे की कार्रवाई दोनों नेताओं के जवाब और अनुशासन समिति की समीक्षा पर निर्भर करेगी।

हरियाणा: 56 हजार सरकारी छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल

 

 

You Might Also Like

NHAI ने वाहन चालकों को दी राहत, फास्टैग के लिए KYV प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव
1 नवंबर को हरियाणा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी कर सकते हैं अम्बाला के शहीदी स्मारक का लोकार्पण
हरियाणा में जमीन बंटवारे का संकट: 1.14 लाख फाइलें पेंडिंग, 3 महीने में सिर्फ 16% मामलों का निपटारा
हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में अब हाथ की लिखावट वाली लैब रिपोर्ट नहीं मिलेगी, स्वास्थ्य विभाग ने दिए टाइप/प्रिंट रिपोर्ट जारी करने के निर्देश
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
TAGGED:actionCongressincidentnoticeparagsharmaslap
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 18, 2025
मौसम अपडेट : पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर, मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा
पूर्व जींद रियासत की दो महिलाओं समेत पटवारी और ठेकेदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन हड़पने के आरोप
हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में अब हाथ की लिखावट वाली लैब रिपोर्ट नहीं मिलेगी, स्वास्थ्य विभाग ने दिए टाइप/प्रिंट रिपोर्ट जारी करने के निर्देश
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?