By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या, ढाई महीने बाद ऐसे खुला राज

Yuva Haryana
Last updated: October 26, 2025 3:48 pm
Yuva Haryana
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के झज्जर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब ढाई महीने पहले पिता-पुत्र की हुई मौत का एक मामला अब दोहरे हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया और पिता-भाई की हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

यह चौंकाने वाली घटना झज्जर जिले के गांव कलोई की है। पुलिस के मुताबिक अशोक नामक व्यक्ति ने जमीन के विवाद के चलते अपने पिता और भाई की हत्या कर दी। बड़ी बात यह है कि ढाई महीने पहले हुई इस वारदात को परिवार ने छिपाए रखा।

पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुश्तैनी जमीन तीन भाइयों के नाम थी, लेकिन जिस मकान में सभी रह रहे थे, वह जमीन पिता के नाम थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आरोपी को आशंका थी कि पिता अपनी जमीन छोटे बेटे के नाम कर देंगे। इसी आशंका और लालच ने उसे इतना बेरहम बना दिया कि उसने अपने ही पिता खजान और भाई संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और यह खौफनाक कदम उठाया।

दरअसल, अशोक ने पुलिस में सामने कबूल किया है कि लाठी, डंडों से मारकर उसने अपने पिता और भाई की हत्या की है। हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता और भाई के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद जमीन की बुआई कर दी। 6 अगस्त को अशोक का उसके भाई और पिता के साथ विवाद हुआ था।

इस मामले में सबसे पहले शक तक गहरा हुआ, जब दो माह की पेंशन नहीं लेने के चलते डाक कर्मी खजान के घर पहुंचा। इस दौरान अशोक ने कर्मी को कहा था कि उसके पिता खजान की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसकी पेंशन बंद कर दो।

डाक कर्मचारी को संदेह हुआ तो उसने गांव में चर्चा की और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे को लेकर विवाद पिछले वर्ष अदालत तक भी पहुंचा था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शवों का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका था, इसलिए पुलिस अब वैज्ञानिक तरीकों, घटनास्थल निरीक्षण, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
हरियाणा में बढ़ सकते है बिजली के दाम, नई दरें तय करने के लिए उपभोक्ताओं से मांगी राय
हरियाणा में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला, ग्राम सभाएं करके लाभार्थियों के नाम होंगे सार्वजनिक
हरियाणा में अफसरों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेज, इन पुलिस अधिकारियों का IPS बनने का इंतजार होगा खत्म
हरियाणा में कुत्ते के काटने पर सरकार देगी मुआवजा, 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, जानें नियम और शर्तें
TAGGED:a son killed his father and brother for landand the secret was revealed two and a half months laterIn Haryanaढाई महीने बाद ऐसे खुला राजहरियाणा में जमीन के लिए अपनों का कत्ल ! बेटे ने की पिता-भाई की हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में दौड़ने के लिए तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Video के साथ जानें ट्रेन की खूबियां

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 12, 2026
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाईयों सहित 5 लोगों की मौत
हरियाणा का बहुचर्चित CLU सीडी कांड, BJP विधायक का करीबी हुआ बरी
हरियाणा में HCS के 102 पदों पर भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?