Yuva Haryana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने करीब पांच दशक के लंबे इंतजार के बाद 2025 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी और भारत ने पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

महिला विश्व कप के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। फिनाले में हरियाणा की रोहतक जिले की बेटी ने शानदार प्रदर्शन किया। 87 रन और 2 प्रमुख विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन का विशाल स्कोर बनाया। शेफाली वर्मा ने शानदार 87 रन और दीप्ति शर्मा ने अहम 58 रन जोड़े। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा ने कमाल दिखाया और 5 विकेट झटके, जबकि शेफाली ने 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीता।

वहीं इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रचा। हरमनप्रीत महिला विश्व कप जीतने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्र की कप्तान बनी। हरमनप्रीत कौर ने 36 साल 239 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
भारत की दीप्ति शर्मा ने भी इस बार गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों में कमाल करके दिखाया और वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। उन्होंने 7 पारियों में 30 की औसत से 215 रन बनाए। वहीं 9 मैचों में 22 विकेट निकाले, जिससे वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनीं।

इतना ही दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इतिहास रच दिया। वो महिला या पुरुष विश्व कप के किसी नॉकआउट मैच में अर्धशतक और 5 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी हैं।
महिला विश्व कप में भारत का सफर
पहला मैच – श्रीलंका के खिलाफ डीएलएस मैथर्ड के अनुसार 59 रन से जीते
दूसरा मैच – पाकिस्तान से 88 रन से जीते
तीसरा मैच – साउथ अफ्रीका से तीन विकेट से हारे
चौथा मैच – ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हारे
पांचवा मैच – इंग्लैंड के हाथों 4 रन से हारे
छठा मैच – न्यूजीलैंड से डीएलएस मैथर्ड के अनुसार 53 रन से जीते
सातवां मैच – बांग्लादेश के साथ बारिश की वजह से मैच प्रभावित रहा। ऐसे में मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री की
सेमीफाइनल मैच – ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से जीते
फाइनल – साउथ अफ्रीका से 52 रन से जीते
चैंपियन बेटियों ने ऐसे मनाया जीत का जश्न, देखें वीडयो
टीम इंडिया 2005 और 2017 में खिताब जीतने से चूक गई थी, लेकिन इस बार उसने अफ्रीका को मात देकर विश्व कप जीतने का सपना पूरा किया। विमेंस विश्व कप में दशकों से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा कायम था, लेकिन इस बार भारत ने इतिहास बदल दिया।
लगभग दो दशक बाद महिला वनडे विश्व कप को भारत के रूप में नया चैंपियन मिला। आखिरी बार 2005 में न्यूजीलैंड जीती थी और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड बारी-बारी से खिताब जीतती रहीं।



