By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 10 साल में धान की सबसे कम खरीद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में 10 साल में धान की सबसे कम खरीद

khushi Mukhija
Last updated: November 10, 2026 11:46 am
khushi Mukhija
Published: November 10, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में इस बार धान की खरीद पिछले 10 सालों में सबसे कम दर्ज की गई है। खरीफ 2026-2027 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद का 58 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक इस बार केवल 44.93 एलएमटी की ही खरीद हो सकी है। इस सीजन में खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि अब एमएसपी पर धान खरीद के लिए केवल छह दिन ही शेष बचे हैं।

पिछले 6 वर्षों में धान खरीद के आंकड़े:

2021-2022: 55.30 एलएमटी

2022-2023: 59.37 एलएमटी

2023-2024: 58.94 एलएमटी

2024-2025: 53.98 एलएमटी

हरियाणा के 2,227 अग्निवीरों को सेवा विस्तार का लाभ

2025-2026: 62.13 एलएमटी

2026-2027 (9 नवंबर तक): 44.93 एलएमटी

हरियाणा में यदि 10 साल पहले यानी 2016-2017 की बात करें तो सबसे कम 53.48 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी। बिजाई के लिए लक्ष्य 15.60 लाख हेक्टेयर था, मगर लक्ष्य से अधिक यानी 17.26 लाख हेक्टेयर में बिजाई हुई। विशेषज्ञों का आकलन है कि इस बार धान की पकी फसल पर असमय बरसात होने से नुकसान हुआ है।

अल नीनो के कारण उत्पादन घटा: विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से सेवानिवृत्त डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर का कहना है कि धान की बिजाई का क्षेत्रफल ठीक था और समय पर बिजाई भी हुई थी। एमएसपी पर धान खरीद कम होने के मुख्य रूप से दो कारण हैं:

पहला कारण: अल नीनो के प्रभाव के चलते असमय पकी हुई फसलों पर बरसात होने से उत्पादन करीब 10% तक कम हुआ।

हरिद्वार जाते समय कार में आग, हिसार के 6 दोस्तों की मौत

दूसरा कारण: अल नीनो के प्रभाव से दक्षिण के राज्यों में सूखे जैसे हालात हो गए, तो हरियाणा की मंडियों में वहां के व्यापारी धान की खरीद करने पहुंच गए। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर का कहना है कि यह बात सही है कि उत्पादन कम हुआ है। साथ ही कुछ मंडियों में निजी व्यापारियों ने भी अधिक दामों में धान की खरीद की, जिससे खरीद का लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आई हैं।

भुगतान और उठान की स्थिति:

राज्य की मंडियों में 15 नवंबर तक खरीद होनी है। इस बार किसान मंडियों में धान भी कम लेकर पहुंचे हैं, जो अभी तक 49.30 एलएमटी हैं।

कुल 44.93 एलएमटी में से 40.79 एलएमटी का उठान हो चुका है।

अभी तक 9740.72 करोड़ रुपये में से 9331.26 करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान हो चुका है। शेष 409.46 करोड़ रुपये का भुगतान होना बाकी है। सोमवार को किसानों के खातों में 85 करोड़ रुपये भेजे गए।

राम-रमी पर नेताओं ने समर्थकों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

 

You Might Also Like

हरियाणा में जल्द आएगी नई उद्योग पॉलिसी, उद्यमियों को मिल सकती है ये राहत
दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए HPR ID अनिवार्य
एशियन गेम्स में बेटियों का स्वर्णिम जलवा: खेत में कटाई कर रहे पिता के बज उठे खुशी के आंसू, बेटी बोली- ‘पापा, मैंने सोना जीत लिया!’
TAGGED:lowestpaddyprocurementstateहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में गलत नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 16, 2026
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
धनाना के सतलोक आश्रम में बच्चे से बदसलूकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?