Yuva Haryana : हरियाणा के एक दिग्गज नेता एवं भाजपा सांसद ने राजनीति से संन्यास लेने की बड़ी बात कही हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से लगातार भाजपा की तरफ से तीन बार सांसद बनते आ रहे धर्मबीर सिंह की।
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मबीर का कहना है कि बढ़ती उम्र को देखते हुए अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का समय आ गया है क्योंकि इस 25 नवंबर को वे पूरे 70 साल के हो जाएंगे। धर्मबीर का मानना है कि पुराने जमाने के अनुसार उम्र के चार पड़ाव (25, 50, 75 और 100 साल) होते है और उसी के हिसाब से जीवन में काम होते है। उन्होंने कहा कि साल 2029 में होने वाले चुनाव तक उनकी उम्र कार्य करने की नहीं होगी इसलिए वह पूर्वजों के नियमानुसार बात कह रहे है, जो कि उन पर भी लागू होती है।
महेंद्रगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मबीर ने आगे कहा कि उन्होंने बहुत चुनाव लड़ लिए हैं, अब वे रेस्ट करना चाहते हैं, इसलिए अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।
आपको बता दें कि धर्मबीर सिंह हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय बंसीलाल की तीन पीढ़ियों को चार बार चुनाव हरा चुके हैं। उन्होंने साल 1987 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से बंसीलाल को हराया। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने बंसीलाल के बेटे स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह को भी चुनावी मात दी। इतना ही नहीं, बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को भी धर्मबीर ने दो बार 2014 और 2019 में भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव के दौरान पराजय किया।
धर्मबीर सिंह का राजनीतिक सफर




