By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Yuva Haryana
Last updated: December 25, 2025 2:30 pm
Yuva Haryana
Published: December 25, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : सुप्रीम के नए आदेश के बाद देश की सबसे प्राचीन पर्वतमाला अरावली के संरक्षण को लेकर कई राज्यों में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, केंद्र ने अरावली में नई माइनिंग लीज को लेकर रोक लगाने का निर्देश जारी किए है।

इस संबंध में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा गया है, इसके अनुसार जब तक नई गाइडलाइन तैयार नहीं होती तब तक नई माइनिंग लीज नहीं दी जाने के आदेश दिए गए है।

केंद्र सरकार के अनुसार यह रोक पूरे अरावली क्षेत्र पर समान रूप से लागू होगी। केंद्र सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य अरावली की भौगोलिक संरचना को सुरक्षित रखना और अनियंत्रित खनन को रोकना है।

साथ ही सरकार ने कहा कि वर्तमान में चल रहे खनन कार्यों पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। पर्यावरण की रक्षा और टिकाऊ खनन के लिए अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

गुजरात से लेकर राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली एनसीआर तक फैले इस अरावली क्षेत्र लिए एक वैज्ञानिक और समग्र खनन प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईसीएफआरई को आदेश जारी किए है।

एक तरफ जहां सरकार खनन को लेकर नई ठोस नीति बनाने का दावा कर रही है, वहीं कई प्रमुख समाचार पत्रों ने अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के मामले भी उजागर किए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में यहां के अलावा राजस्थान के भी अवैध खनन माफिया बड़ी संख्या में क्रशरों तक आपूर्ति करने के लिए जमकर अवैध खनन कर रहे है। राजस्थान की कई माइनिंग इकाइयों का हरियाणा सीमा को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते हरियाणा के क्षेत्र में अवैध खनन करने के मामले सामने आए है।

वहीं अरावली में अवैध खनन के चलते न केवल पहाड़ी की सुंदरता गायब हो रही है, बल्कि भूजल का स्तर भी गिरता जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1990 से पहले अरावली क्षेत्र में 15 से 20 मीटर पर ही पानी मिल जाता था, लेकिन अब भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पहले अरावली के पहाड़ों में झरने बहते थे, लेकिन अब केवल मेवात में ही एक-दो झरने देखने को मिल रहे है और वह भी खत्म होने के कगार पर है।

यहां तक कि अरावली के इलाके में बने प्राकृतिक तालाबों में भी पूरे साल पानी नहीं रहता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 1990 तक अरावली क्षेत्र पूरा सुरक्षित था, लेकिन साल 2000 से लेकर 2004 तक यहां जमकर अवैध खनन हुआ, जिससे पहाड़ी क्षेत्र की सुंदरता बिगड़ गई।

उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कहना है कि अरावली में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध है और दिल्ली के आसपास पहाड़ी सुरक्षित है। सुप्रीम कोर्ट ने नियमों को सख्त करने के आदेश दिए है, जिसकी पालना की जा रही है।

साथ ही मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि साल 2006 में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी अरावली में खनन के यही नियम थे, जिन्हें कुछ लोगों ने ढिल दे दी थी, उन्हें अब सख्त किया जा रहा है। ऐसे में अब जहां अवैध खनन हो रहा है, उसे रोका जा रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
पदोन्नति में आरक्षण कैसे मिलेगा ? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया यह स्पष्ट आदेश
दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, GRAP-4 लागू होने से कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर लगा बैन
हरियाणा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए बदले नियम, अब अफसरों पर कार्रवाई से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी
हरियाणा में अटके बुनियादी विकास कार्य, मंजूरी के इंतजार में साढ़े 15 हजार प्रस्ताव
TAGGED:Illegal mining has spoiled the beauty of Aravallinow the central government has taken a big decision regarding mining.अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाअवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा पारा और बरसात की भी संभावना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 13, 2026
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
अब दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री हुई बैन, बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकार के ये आदेश जारी
Government Committed to Make Haryana Drug-Free under Nasha Mukt Bharat Abhiyaan – CM
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?