By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा

Yuva Haryana
Last updated: November 29, 2025 3:42 pm
Yuva Haryana
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा

Yuva Haryana : हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए एक निराशा वाली खबर है। दरअसल, सरकारी विभागों में ऑनलाइन तबादलों को लेकर अधिकारियों की गंभीरता पर सवाल उठे है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के सर्विस वेरिफिकेशन डेटा को अपडेट करने में लापरवाही सामने आई है, क्योंकि जमीनी स्तर पर कई विभाग अभी भी तैयारी से काफी दूर हैं।

यह खुलासा विभागों के स्टेट लेवल नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट में हुआ है। हैरानी की एक बात यह भी है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के विभाग में भी अधिकारियों द्वारा सर्विस वेरिफिकेशन डेटा को अपडेट करने का काम बहुत धीरे चल रहा है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इन विभागों की कछुआ चाल के कारण देरी संभव
जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा पेंडेंसी आबकारी एवं कराधान विभाग में है, क्योंकि छह कैटेगरी के 652 कर्मचारियों का डाटा अभी तक वेरीफाई नहीं किया गया है।

वहीं श्रम विभाग में पांच पदों से जुड़े 326 कर्मचारियों का वेरिफिकेशन का काम अधूरा पड़ा है।

ऊर्जा विभाग में 36 कर्मचारियों का सर्विस डाटा अधर में लटका हुआ है।

इसी तरह खनन विभाग में 88, युवा मामलों विभाग के 82 और स्थानीय निकाय विभाग के 403 कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

ऐसे में विभिन्न विभागों द्वारा लगातार जिला और राज्य स्तर पर रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद कई विभाग डाटा अपडेट को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे। अधिकारी स्तर पर लापरवाही का सीधा असर कर्मचारियों की तबादला प्रक्रिया पर पड़ रहा है।

खबर के मुताबिक विभिन्न विभागों ढीले रवैये के कारण पांच फरवरी को सभी विभागों में एक साथ ट्रांसफर करना संभव नहीं दिख रहा है, क्योंकि वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ, तो कई विभागों में ट्रांसफर सूची जारी करना भी मुश्किल हो जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने साल 2025 से सभी विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने का फैसला ले रखा है। सरकार का कहना है कि पांच फरवरी को सभी विभागों में एक साथ तबादले किए जाएंगे, लेकिन बड़े पैमाने पर होने वाले इन तबादलों की तैयारी अब काफी ढीली चलने से सवाल खड़े हो रहे है।

एक साल बाद शुरू होने जा रही इस ट्रांसफर ड्राइव का लाखों कर्मचारियों का इंतजार है। राज्य में इस समय 2 लाख 73 हजार 301 सरकारी कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का सीधा लाभ मिलना है, लेकिन कई विभागों की सुस्ती पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा में “गुरुजी” की नई ड्यूटी, पढ़ाने के अलावा अब आवारा कुत्तों की भी निगरानी करने का फरमान
हरियाणा में नया जिला बनाने पर ब्रेक, जनगणना की प्रक्रिया हुई शुरू
इनेलो ने सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, उम्मीदवारों की तलाश में जुटी पार्टी
6 साल में भारत में चली 160 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हरियाणा में कितनी दौड़ी ? पढ़िए
TAGGED:Haryana employees awaiting transfers face setback as government system's 'tortoise-like pace' becomes a hurdleसरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ाहरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

CM ममता बनर्जी के एक बयान पर देश में गरमाई सियासत, हरियाणा के इस नेता ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 13, 2025
हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू
हरियाणा में मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी लागू करना कठिन, एमबीबीएस स्टूडेंट सहमत क्यों नहीं ? जानें
युवाओं को नए साल का तोहफा, हरियाणा में इतने पदों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती
अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?