By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: प्रदूषण पर प्रहार करने की तैयारी में हरियाणा, 3500 करोड़ रूपए से शुरू होगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

प्रदूषण पर प्रहार करने की तैयारी में हरियाणा, 3500 करोड़ रूपए से शुरू होगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 17, 2025 3:27 pm
Yuva Haryana
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली और साथ लगते प्रदेशों में खराब वायु प्रदूषण के चलते लोग परेशान है। ऐसे में हरियाणा द्वारा वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार एआई फॉर रेजीलायंट जॉब्स अर्बन एयर क्वालिटी एंड नेक्स्ट जेनरेशन स्किल (अर्जुन) द्वारा हरियाणा में क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट शुरू होगा। पांच साल तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट पर 3500 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसे विश्व बैंक की ओर से मंजूरी मिल गई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस बड़े प्रोजेक्ट को परिवहन, कृषि, उद्योग और शहरों पर विशेष रूप से लागू किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के बारे में जानें

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • एनसीआर जिलों में 200 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगेंगे
  • 10 हजार इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदे जाएंगे
  • पहले चरण में गुरुग्राम और फरीदाबाद में 200-200 और सोनीपत में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी
  • 17 लाख पुराने वाहनों को सड़क पर से हटाया जाएगा
  • पुराने वाहनों की टेस्टिंग के लिए ऑटोमेटिड टेस्टिंग स्टेशन बनेंगे
  • एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए सैटेलाइट बेस्ड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे
  • 10 सीएएक्यूएम लगाए जाएंगे
  • राज्य और जिला स्तर पर अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी
  • रियल टाइम फैसले के लिए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम बनेगा
  • उद्योगों में लगे ब्वायलरों को पीएजी और बॉयोमास में बदला जाएगा
  • एनसीआर के जिलों में मोबिलिटी प्लान बनेगा
  • अर्जुन नोडल बॉडी के तौर काम करेगा, जिसमें कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की स्थापना होगी
  • संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों और अर्जुन प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा

साथ ही इस प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा और किन-किन चीजों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा, इस बारे भी जानिए

  • ई वाहन खरीदने पर 15 हजार से 30 हजार रुपए तक का प्रोत्साहन
  • 33 करोड़ रुपए की लागत से 300 इंडस्ट्रीज पर सीईएमएस डिवाइस लगेंगे और इससे प्रदूषण का डाटा मिलेगा
  • एनसीआर में 200 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी एजेंसियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रति स्टेशन 10 लाख रुपए तक के निवेश के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • मॉल, पार्किंग स्थल, रेस्टोरेंट और राजमार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगेंगे
  • एनसीआर जिलों में पंजीकृत 20 हजार वाहनों के लिए डेढ़ लाख रुपए तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा
  • तीस हजार पुराने ऑटो को स्क्रैप करने और ई-ऑटो से बदलने पर प्रति वाहन 15 हजार रुपए तक का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा
  • एटीएस पुराने वाहनों की पहचान करने के लिए 210 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी
  • फसल अवशेष प्रबंधन, मशीनरी से इन सीटू प्रबंधन किया जाएगा
  • कृषि विभाग में केंद्र स्थापित होगा, जो फसल अवशेष पर निगरानी रखते हुए योजना बनाएगा
  • पशु धन से निकलने वाले मीथेन, अमोनिया और अन्य ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन का डेटा तैयार किया जाएगा
  • भूसे के प्रयोग पर योजना बनेगी
  • आगजनी की घटनाओं की जिला स्तर पर निगरानी होगी

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में नया जिला बनाने पर ब्रेक, जनगणना की प्रक्रिया हुई शुरू
हरियाणा में अब ड्रिंक एंड ड्राइव पर सीधी जेल, DGP ने जारी किए आदेश
हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा
हरियाणा में बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, ये बड़े नाम दौड़ में शामिल
JJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामला, हरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका
TAGGED:3500 करोड़ रूपए में शुरू होगा ये बड़ा प्रोजेक्टHaryana is preparing to attack pollutionthis big project will be started at a cost of Rs 3500 croreपढ़िएप्रदूषण पर प्रहार करने की तैयारी में हरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
haryana marriage registration
हरियाणा सरकार

हरियाणा विवाह पंजीकरण (Haryana Marriage Registration)— पूरी जानकारी, ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और शुल्क

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 3, 2025
Negligence in Development Projects will not be to tolerated, srtict action will be taken : CM Nayab Singh Saini
BJP का ‘मिशन पंजाब’, हरियाणा के CM नायब सैनी ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें
हरियाणा ओलंपिक गेम्स से पहले नया विवाद, इन दो खेल संघों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
Haryana’s biggest web series has been released, see here
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?