By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में फिर छिड़ी महम कांड पर चर्चा, JJP ने इनेलो नेता को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस ? पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में फिर छिड़ी महम कांड पर चर्चा, JJP ने इनेलो नेता को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस ? पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 5, 2025 12:40 pm
Yuva Haryana
Published: November 5, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक बार फिर से महम कांड चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, 1990 में हुए महम कांड को लेकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उस दौरान दर्ज हुई एफआईआर में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का नाम होना की बात कही है।

अब कर्ण के इस बयान को लेकर जननायक जनता पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है। जेजेपी ने इसे अजय चौटाला की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताते हुए कर्ण चौटाला को कानूनी नोटिस भेजा है।

इस बारे जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने इनेलो नेता को लीगल नोटिस भेजते हुए आगामी 15 दिनों में इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगने के साथ इस संबंध में जारी वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म से हटाने को कहा गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

नोटिस के अनुसार इनेलो नेता कर्ण चौटाला को कहा गया है कि उन्होंने हालात व तथ्यों से परे हटते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सासंद डॉ अजय सिंह चौटाला का नाम एफआईआर में दर्ज होने सहित जो आरोप लगाए है वे पूर्णतया बेबुनियाद है। इससे जेजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश के लाखों नागरिकों की भावनाएं आहत हुई है।

नोटिस में लिखा गया है कि प्रदेश का हर आमजन महम कांड की सच्चाई को जानता है, उस घटना की जो एफआईआर नम्बर 76 दिनांक 01.03.1990 जेर धारा 302,307,148,149 आईपीसी थाना महम में दर्ज हुई, उसमें शिकायतकर्ता धर्मपाल पुत्र अमी लाल जाट निवासी मदीना जिला रोहतक ने अपनी शिकायत में अभय सिंह चौटाला को नामजद करते हुए शिकायत दी थी, जिस पर उपरोक्त मुकदमा नम्बर 76/1990 दर्ज हुआ था जिसमे अभय सिंह चौटाला का नाम था।

एडवोकेट बिश्नोई ने बताया कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन डॉ अजय सिंह चौटाला महम में ही नहीं थे बल्कि वे राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र दाता रामगढ़ गए हुए थे। कर्ण चौटाला ने बिना तथ्यों को वेरिफाई किए जेजेपी की छवि को खराब करने के लिए उपरोक्त बयान दिया है, जबकि प्रदेश का हर आमजन पूर्व सांसद अजय चौटाला की मिलनसारिता व मृदभाषी स्वभाव से वाकिफ है और उनकी छवि एक साफ सुथरे व सुलझे हुए राजनेता की है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

मनदीप ने कहा कि अजय चौटाला की अच्छी छवि से घबराकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने झूठा व बुनियादी बयान दिया है जिसका कोई आधार नहीं है।

जेजेपी ने नोटिस में मांग की गई है कि नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर इनेलो नेता सार्वजनिक तौर पर मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगे व सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इससे संबंधित वीडियो क्लिप को हटाए अन्यथा इनेलो नेता के खिलाफ इस विषय को अदालती कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

 

इनेलो नेता कर्ण चौटाला का बयान सुनिए…

You Might Also Like

युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा
हरियाणा में SMO की डायरेक्ट भर्ती पर फंसा पेंच! फैसला वापस लेने की मांग पर अड़े डॉक्टर
छोटी सी उम्र में बनाई बड़ी पहचान, कृत्रिम पैर के सहारे हरियाणा की बेटी ने किया कमाल
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी बड़ी अपडेट, अब गलतियां सुधारने के लिए CSC के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, पढ़ें
चौंकाने वाला खुलासा, भारत में 62% मुंह के कैंसर के पीछे ये वजह सामने आई
TAGGED:Discussion on the Meham incident has resurfaced in Haryana. Why did the JJP issue a defamation notice to an INLD leader?JJP ने इनेलो नेता को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस ? पढ़िएअजय चौटालाअभय चौटालाइनेलोकर्ण चौटालाजेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्षदुष्यंत चौटालामहम कांडहरियाणा में फिर छिड़ी महम कांड पर चर्चा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
धर्म

दीपावली महापर्व की रौनक, यहां देखिए नोटों से सजा हुआ भव्य महालक्ष्मी मंदिर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता के बेटे की 1 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, जानें पूरा मामला
हरियाणा में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी
देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?