By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
मनोरंजनहरियाणा न्यूज़

आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें

Yuva Haryana
Last updated: October 31, 2025 1:31 pm
Yuva Haryana
Published: October 31, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा की अब तक की सबसे भव्य और रहस्यमयी वेब सीरीज़ ‘महा-पुनर्जन्म …जन्मों की महागाथा’ STAGE App पर स्ट्रीम हो चुकी है। 31 अक्टूबर से शुरू हुई इस सीरीज में हर शुक्रवार दो नए एपिसोड रिलीज होंगे।

कुल 26 एपिसोड वाली यह सीरीज़ लगातार 13 सप्ताह तक दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस सीरीज़ को श्री अधिकारी ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है, जो भारतीय टेलीविज़न और ओटीटी जगत के बड़े और अनुभवी नामों में से एक है। इसके क्रिएटर्स कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी हैं, जो अब हरियाणवी कंटेंट को एक नए सिनेमैटिक स्तर पर लेकर जा रहे हैं।

सीरीज़ की शूटिंग हरियाणा के भिवानी जिले में हुई है, जहाँ की मिट्टी, संस्कृति और आधुनिकता का मेल इस कहानी को जमीनी सच्चाई देता है। हरियाणा और मुंबई के कई जाने-माने कलाकार इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इस वेब सीरीज में अजयवीर का मुख्य किरदार हरियाणा के रोहतक में जन्मे और मुंबई में काम करने वाले प्रदीप दुहन ने निभाया है। छोटे बच्चे केशव का रोल ने अवि चौहान ने निभाया है मोहिनी का किरदार पुष्पांजलि ने किया है।

एक अधूरी मोहब्बत, पुनर्जन्म और रहस्य से भरी कहानी
‘महा-पुनर्जन्म’ एक रहस्यमयी कथा है जो अधूरी मोहब्बत, कर्म और पुनर्जन्म के रहस्यों को नए दृष्टिकोण से दिखाती है। इसमें एक प्रेमी अपने पिछले जन्म की अधूरी मोहब्बत को पूरा करने नया जन्म लेता है। कहानी का केंद्र है अजयवीर — एक ऐसी आत्मा जो अपने कर्मों और प्रेम के अधूरे बंधन से बंधी है।

इसमें हर एपिसोड एक नया रहस्य खोलता है, कहीं अधूरी मोहब्बत की पीड़ा, कहीं कर्मों का हिसाब और कहीं मोक्ष की तलाश में भटकती रूह की कहानी। “महा-पुनर्जन्म” सिर्फ़ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि जन्मों से परे भावनाओं की महागाथा है।

रिलीज होते ही दर्शकों का का जीता दिल
‘महा-पुनर्जन्म’ हरियाणवी वेब कंटेंट का स्तर बदलने वाली सीरीज़ है। रिलीज़ होते ही यह वेब सीरीज दर्शकों का दिल जीत रही है। वेब सीरीज को देखने वाले दर्शकों का कहना है कि – इसके विजुअल, म्यूज़िक और प्रोडक्शन वैल्यू बॉलीवुड और बेहतरीन क्वालिटी के हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस सीरीज का एक एपिसोड देखने के बाद तुरंत अगला एपिसोड देखने का मन करता है। छोटे बच्चे का किरदार घरों में सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। दर्शक न केवल इस वेब सीरीज को मोबाइल पर देख रहे हैं बल्कि घर में परिवार के साथ टीवी पर भी इसका आनंद ले रहे हैं।

सीरीज़ के निर्माता कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी कहते हैं कि “महा-पुनर्जन्म सिर्फ़ पुनर्जन्म की कहानी नहीं है, यह इंसान की आत्मा, उसके कर्म और प्रेम की अधूरी यात्रा का चित्रण है।

हरियाणा की कहानियों में गहराई और आत्मा है और STAGE App ने उसे सही मंच दिया है। यह सीरीज़ हरियाणा की ओटीटी यात्रा का टर्निंग पॉइंट साबित होगी।”

भारत का पहला डायलेक्ट-बेस्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म, STAGE App, हमेशा हरियाणा की जड़ों, संस्कृति और लोक कहानियों को आधुनिक अंदाज़ में दुनिया तक पहुँचाता रहा है। ‘महा-पुनर्जन्म’ इस मिशन का अगला कदम है, जहाँ लोकल भाषा में ग्लोबल क्वालिटी का कंटेंट पेश किया जा रहा है।

STAGE टीम के अनुसार, “हम मानते हैं कि हरियाणा की कहानियाँ सिर्फ़ हरियाणवियों की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की कहानियाँ हैं। ‘महा-पुनर्जन्म’ भावना, कर्म और नियति को एक सूत्र में पिरोती है – यह हरियाणा के दर्शकों के लिए एक नया युग शुरू करने वाली सीरीज़ है।”

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

You Might Also Like

हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
बिजली कर्मचारियों की लापरवाही ने ली जान ! खेत में पिता-पुत्र पर गिरा ट्रांसफार्मर
हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
Haryana : स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए अच्छी खबर, लाडली की शादी में सरकार करेगी इतनी आर्थिक मदद, जानिए पूरी योजना
TAGGED:Haryana's most powerful web series based on the story of reincarnation has arrived; watch it on this OTT platform.आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीजइस OTT पर जाकर देखेंमहा-पुनर्जन्म …जन्मों की महागाथा’ STAGE App
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

इनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
बुढ़ापा पेंशन पर इनेलो का नया फैसला, टाला धरना प्रदर्शन और दी ये चेतावनी
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन के फोन में मिला IG ऑफिस का रिकॉर्ड
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?