By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गोल्ड के लिए अमन का तप: मुकाबले से पहले पानी तक दिया छोड़
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़खेल खिलाड़ी

गोल्ड के लिए अमन का तप: मुकाबले से पहले पानी तक दिया छोड़

Yuva Haryana
Last updated: October 5, 2026 12:42 pm
Yuva Haryana
Published: October 5, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: एशियन गेम्स 2026 में 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने अपनी सफलता के पीछे की कठिन मेहनत और अनुशासन की कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि वजन नियंत्रित रखने के लिए मुकाबले से एक दिन पहले उन्होंने पानी पीना तक बंद कर दिया था।

आठ महीने तक सामाजिक कार्यक्रमों से बनाए रखी दूरी

अमन सहरावत ने कहा कि एशियन गेम्स की तैयारी के दौरान उन्होंने करीब आठ महीने तक किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उनका पूरा ध्यान केवल अभ्यास, फिटनेस और प्रतियोगिता की तैयारी पर था।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी के लिए मानसिक और शारीरिक अनुशासन दोनों बेहद जरूरी होते हैं और इसी के बल पर वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

बृजेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- संवैधानिक व्यवस्था पर हो रहे कुठाराघात

वजन को लेकर थे बेहद सतर्क

अमन ने बताया कि मुकाबले से पहले वजन को लेकर वह काफी सतर्क थे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से एक दिन पहले पानी पीना भी छोड़ दिया था ताकि तय वजन वर्ग में बने रह सकें। जब वजन जांच में उनका वजन निर्धारित सीमा से 300 ग्राम कम निकला तो उन्हें राहत मिली।

सिर्फ अपनी कुश्ती पर रखा फोकस

पहलवान अमन सहरावत ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों की रणनीति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कोच की सलाह के अनुसार उनका पूरा फोकस अपनी कुश्ती, तकनीक और रणनीति पर रहा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में उनकी रणनीति साफ थी कि विरोधी को अंक हासिल करने का मौका नहीं देना है और जहां मौका मिले, वहां अंक बटोरने हैं।

अब ओलंपिक पदक पर नजर

अमन सहरावत ने कहा कि एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स का गोल्ड महत्वपूर्ण है, लेकिन ओलंपिक सफलता उनके करियर का सबसे बड़ा सपना है।

भारतीय कुश्ती के लिए अच्छा संकेत

सिंगापुर की तर्ज पर गुरुग्राम में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अमन ने कहा कि भारतीय कुश्ती के लिए यह उपलब्धि बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय बाद भारतीय पहलवानों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

You Might Also Like

हरियाणा के 31 और युवा अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से गए थे और अब दर्द भरी दास्तां लेकर लौटे भारत
BJP कार्यालय की ‘सुविधा’ के लिए कटे पेड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला और फिर सरकार को लगी फटकार
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत, अब पंजीकरण कराने का काम होगा आसान
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
TAGGED:57 किलोग्राम वर्गAsian GamesGold MedalHaryana Sports NewsIndian WrestlerSports NewsWrestling Newsअमन सहरावतएशियन गेम्स 2026ओलंपिकखेल समाचारगोल्ड मेडलपहलवान अमन सहरावतपानीपतभारतीय कुश्तीभारतीय खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 6, 2025
नायब सैनी सरकार के एक साल को इस नेता ने चुनौती देते हुए बताया फेल, सीएम की कुर्सी छोड़ने की कही बड़ी बात
हरियाणा के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में जलवा, एक दिन में जीते 5 मेडल
हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब रिटायरमेंट में नहीं आएगी ये बाधा
जानलेवा कफ सिरप: भूलकर भी न खरीदें ये खांसी की दवा, हरियाणा सरकार ने की बैन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?