By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा: नागरिक की पुष्टि के बाद ही माना जाएगा शिकायत का निस्तारण, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा: नागरिक की पुष्टि के बाद ही माना जाएगा शिकायत का निस्तारण, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश

Yuva Haryana
Last updated: October 2, 2026 5:21 pm
Yuva Haryana
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत का वास्तविक निस्तारण तभी माना जाएगा, जब संबंधित नागरिक स्वयं यह पुष्टि करे कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है।

शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं की जानकारी, उनके समाधान और समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक लेने की व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत को पूरी तरह निस्तारित नहीं माना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास नागरिकों की समस्याओं की निगरानी के लिए एक समानांतर व्यवस्था है, जिसकी वे स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं। इसके माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को आने वाली परेशानियों और उनके समाधान की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती रहती है।

उन्होंने कहा कि कई बार वे स्वयं नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखते हैं। उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री और आम नागरिक के बीच की दूरी को कम करना तथा लोगों का सरकार पर विश्वास मजबूत करना है।

हरियाणा में राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर होंगी ठीक, एफसीआर सुमिता मिश्रा ने शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल

अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के बाद नागरिकों से नियमित फीडबैक लिया जाए। यदि किसी मामले में अधिकारी समाधान की रिपोर्ट दें, लेकिन नागरिक संतुष्ट न हो, तो मामले की दोबारा जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण केवल फाइल बंद करने से नहीं होता, बल्कि नागरिक को वास्तविक राहत मिलना ही उसका सही समाधान है। गुरुग्राम में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने वाले अधिकारियों की ग्राउंड परफॉर्मेंस को उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में भी दर्ज किया जाएगा।

एसटीपी मामले में कार्रवाई

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का स्वर्णिम धमाका, कुछ ही मिनटों में भारत की झोली में आए तीन गोल्ड मेडल

गुरुग्राम में एक बिल्डर द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उचित संचालन नहीं किए जाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

गुरुग्राम के लिए महत्वपूर्ण फैसले

गुरुग्राम की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

  • रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) के लिए जोनवार क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
  • दिल्ली से गुरुग्राम में कूड़ा डालने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
  • गुरुग्राम की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ककरोई हेड से बसई जल शोधन संयंत्र तक 585 किलोमीटर लंबी भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
  • 1,993.59 करोड़ रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास जनवरी में किया जाएगा और इसे 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों पर विशेष ध्यान

गुरुग्राम में भूजल संकट गंभीर, तुरंत कदम उठाने की जरूरत: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहर हरियाणा की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास की रीढ़ हैं। ऐसे शहरों के विकास और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल निर्णय लेना नहीं, बल्कि उन निर्णयों को जमीनी स्तर पर लागू करना है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और सरकार तथा जनता के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो।

You Might Also Like

हरियाणा में टीचरों की ट्रांसफर ड्राइव, इन कारणों के चलते अध्यापकों को लगा झटका
अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
हरियाणा: राशनलाइजेशन फॉर्मूले से ग्राम सचिवों के तबादले, 4,477 पदों के बावजूद 123 सचिव सरप्लस
अब रिहायशी कॉलोनियों में भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम, हरियाणा सरकार ने और क्या नए-नए फैसले लिए ? पढ़ें
TAGGED:ACR मूल्यांकनGurugram NewsHaryana NewsRMC जोनSTP मामलाककरोई हेड पाइपलाइनगुरुग्राम विकासगुरुग्राम समाचारजन शिकायत निवारणजलापूर्ति परियोजनादिल्ली कूड़ा विवादनागरिक सुविधाएंनायब सिंह सैनीप्रदूषण नियंत्रण बोर्डप्रशासनिक जवाबदेहीबसई जल शोधन संयंत्रमुख्यमंत्री हरियाणाविकास कार्यहरियाणाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, किसानों की गिरफ्तारियां और अधिकारियों पर गिर रही गाज

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 14, 2025
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी अपडेट, युवाओं को दी ये बड़ी राहत
मनरेगा का नाम बदलने से भड़की कांग्रेस, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब सरकारी कामकाज में हरिजन और गिरिजन शब्दों पर लगाई रोक
चंडीगढ़ को साफ-सुथरा रखने के लिए सख्ती की तैयारी, कचरा फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?