By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में खेल व्यवस्था को लगा ‘जंग’, स्टेडियमों की बदहाली चिंताजनक
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में खेल व्यवस्था को लगा ‘जंग’, स्टेडियमों की बदहाली चिंताजनक

Yuva Haryana
Last updated: November 28, 2025 5:45 pm
Yuva Haryana
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में रोहतक और बहादुरगढ़ में दो बास्केटबॉल प्लेयर्स की पोल गिरने से हुई मौत के बाद प्रदेश की खेल व्यवस्था पर बेहद गंभीर सवाल उठ रहे है।

अनेक मीडिया रिपोर्ट्स ने हरियाणा में जंग खाती खेल व्यवस्था को उजागर किया है। ऐसे में स्टेडियमों की बदहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है।

एक प्रमुख समाचार पत्र की पड़ताल में सामने आया है कि हरियाणा में 41 खेल स्टेडियमों की मरम्मत और निर्माण कार्य पिछले चार सालों से ठप पड़े है, जबकि करीब 105 करोड़ रुपए सरकारी खातों में घूमकर भी खर्च नहीं हो सके।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

खेल विभाग ने यह राशि साल 2022-23 से इंडसइंड बैंक में जमा करनी शुरू की थी, जो अक्टूबर 2025 तक करीब 105 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, लेकिन काम में लगातार देरी पर सीएम नायब सैनी ने 18 अगस्त को हुई बैठक में पूरा बजट लोक निर्माण विभाग को सौंपने के आदेश जारी किए।

इसके बाद खेल विभाग ने पूरी राशि लोक निर्माण विभाग के सरकारी खाते में ट्रांसफर करवा दी, लेकिन अभी तक काम कितना हुआ ? ये पता नहीं चला।

इस बारे में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का कहना है कि अब लोक निर्माण विभाग से पूछा गया है कि कहां-कहां टेंडर हुए है और कहां काम शुरू हो गया है ? इस विषय पर जल्द प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हालांकि, खबर ये भी है कि इससे पहले खेल विभाग ने 13 अक्टूबर को भी लोक निर्माण विभाग को पूरी प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा था, लेकिन इसका जवाब नहीं मिला। अब 24 नवंबर को भी दोबारा रिमांडर भेजा गया है।

आपको बता दें कि 41 स्टेडियमों में 17 जिलों के 18 राजीव गांधी खेल स्टेडियम, गुरुग्राम का ताऊ देवीलाल स्टेडियम सहित कई जिला स्तरीय स्टेडियम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में हैरानी जताई गई है कि खेल मुख्यालय ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ही 1.04 करोड़ रूपए की मरम्मत और एप्रन निर्माण का काम 2023 से पेंडिंग पड़ा है।

एक अन्य प्रमुख समाचार पत्र ने भी बदहाल खेल व्यवस्था को उजागर करते हुए खिलाड़ियों की मेहनत को खतरे से हारने की बात कही है। रिपोर्ट में दिखाया गया है कि 48 प्रतिशत स्टेडियम में जिम उपकरण टूटे हुए है। 85 प्रतिशत स्टेडियम के ट्रैक उखड़े हुए है और 85 प्रतिशत ही परिसरों में पोल जंग खा चुके है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आधे से ज्यादा परिसरों में कोई गार्ड तक तैनात नहीं है। रात में अधिकतर स्टेडियमों में रोशनी तक का प्रबंध नहीं है। अनेक ऐसे स्टेडियम हरियाणा में है, जहां पिछले 20 सालों उनकी सुध नहीं ली गई है। समाचार पत्र ने जिलावार ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए खिलाड़ियों पर मंडराते खतरों को उजागर किया है।

यानी कि दो नेशनल लेवल के खिलाड़ियों की मौत ने प्रदेश की खराब खेल व्यवस्था की पोल खोल दी है।

You Might Also Like

नए साल पर हरियाणा को मिली तीन नई नगरपालिका, रजिस्ट्री से जुड़ा एक ये फैसला भी सरकार ने लिया, पढ़ें
Haryana : 2 more private AYUSH hospitals empanelled
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे हरियाणा के सीएम, जाते ही सरकार बनाने का ठोका दावा, सुनिए
किस्मत हो तो ऐसी ! रातों रात करोड़पति बना हरियाणा का ये शख्स, पढ़ें
TAGGED:Haryana's sports system is facing a battlewith stadiums becoming superstarsस्टेडियमों की बदहाली चिंताजनकहरियाणा में खेल व्यवस्था को लगा जंग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 22, 2026
युवाओं को एकजुट करके हुंकार भरने की तैयारी में JJP, हरियाणा के दौरे पर निकले दिग्विजय
हरियाणा में स्वच्छता अभियान के बजट की अनदेखी, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
हरियाणा में भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टरों ने रिश्वत देकर मनचाही मंडियां ली और फिर खेला धान घोटाले का खेल
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?