By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अब बिना रुके ही वाहनों का कट जाएगा टोल, हटाए जाएंगे बैरियर और लागू होगा ये नया हाइटेक सिस्टम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अब बिना रुके ही वाहनों का कट जाएगा टोल, हटाए जाएंगे बैरियर और लागू होगा ये नया हाइटेक सिस्टम

Yuva Haryana
Last updated: January 20, 2026 7:00 pm
Yuva Haryana
Published: January 20, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले मुसाफिरों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आने वाले दिनों में यहां वाहन चालकों के बिना रुके ही अपने आप टोल टैक्स कट जाएगा और इससे प्लाजा पर लगने वाली लाइनों की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है और मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू की जा रही है।

इस नए टोल सिस्टम के तहत टोल प्लाजा और बैरियर हटाए जाएंगे और मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली से वाहनों के चलते-चलते ही टोल टैक्स का भुगतान किया जाएगा।

आपको बता दें कि 26 जनवरी को हरियाणा और गुजरात में मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली का ट्रायल लिया जाएगा।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

इस दिशा में हरियाणा के करनाल जिले में बसताड़ा टोल को तैयार किया जा रहा है। ताइवान की मेट्रो कंपनी इस हाइटेक सिस्टम को लागू करने में जुटी हुई है। टोल अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय तक ट्रायल चलेगा और उसके बाद इस नई व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस प्रणाली के लागू होने के बाद वाहन चालकों को न तो टोल प्लाजा पर रुकना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में समय बर्बाद करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार टोल पर बने बूथ और बूम बैरियर हटा दिए जाएंगे। सड़क पर चलती गाड़ियों का टोल हाइटेक कैमरों की मदद से ही कट जाएगा। ऐसे में अगर किसी के पास फास्टैग रिचार्ज नहीं होगा तो उस पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

इतना ही नहीं अगर किसी ने तेज रफ्तार में गाड़ी निकालने की कोशिश की तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

टोल लेन से करीब 50 मीटर पहले सेंसर युक्त कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न सिर्फ वाहन की पहचान करेंगे बल्कि उसकी रफ्तार भी रिकॉर्ड करेंगे। एक जानकारी ये भी है कि चाहे वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी होगा तो उसका भी टोल काटने की क्षमता ये नया सिस्टम रखता है।

टोल को पूरी तरह मानव रहित बनाया जाएगा। बसताड़ा टोल प्लाजा हरियाणा का ऐसा दूसरा टोल प्लाजा होगा। इससे पहले गुरुग्राम में एक टोल को मानव रहित किया जा चुका है।

अधिकारियों के अनुसार मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम के लागू होने से टोल टैक्स चोरी की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी और 100 प्रतिशत वाहनों से टोल वसूली सुनिश्चित होगी।

उनका मानना है कि जहां सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं वाहन चालकों को समय की बचत, ईंधन की खपत में कमी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
एक्टर रणदीप हुड्डा बने STAGE के ब्रांड एंबेसडर, इस OTT प्लेटफॉर्म का छोटे से ऑफिस से बड़ी कामयाबी तक का सफर जानें
SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी स्वच्छता व कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतें; जानिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के बड़े फैसले
हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान
TAGGED:Karnaltoll taxकरनालटोल टैक्सटोल प्लाजानेशनल हाईवेफास्टैग रिचार्जबसताड़ा टोलमल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणालीवाहनहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 31, 2025
हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू
गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, 446 करोड़ रुपये की वसूली का रास्ता साफ
चंडीगढ़ को साफ-सुथरा रखने के लिए सख्ती की तैयारी, कचरा फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना
पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर फिर जुटे किसान संगठन, दिल्ली कूच का प्रयास करके उठाई ये मांगें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?