By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की हुई पहली बैठक, हुड्डा की ‘लंच डिप्लोमेसी’ में क्या रहा ? पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की हुई पहली बैठक, हुड्डा की ‘लंच डिप्लोमेसी’ में क्या रहा ? पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 4, 2025 2:39 pm
Yuva Haryana
Published: November 4, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों पर बड़ा मंथन किया है। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की दो प्रमुख बैठकें हुई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुडधे सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

इन दोनों बैठकों के बीच दोपहर में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी कोठी पर विधायकों और नेताओं को लंच करवाया।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

दरअसल, सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल की पहली बैठक हुई, जो कि करीब ढाई घंटे चली। बैठक में 30 विधायक मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेसी विधायकों ने जहां पार्टी की गतिविधियों की पर अपनी बात रखी तो वही पार्टी में गुटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग उठाई।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल की बैठक में बीपीएल सूची से नाम काटे जाने, व्यापारियों से फिरौती मांगने, कानून व्यवस्था, खेतों में जलभराव व एमएसपी पर चर्चा की गई। विधायक दल ने इन मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने का फैसला लिया गया।

इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने जिलाध्यक्षों की पहली मासिक संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में जिलाध्यक्षों, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जिला कार्यकारिणी के गठन और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में फैसला लिया गया कि दिसंबर में दस दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र में खुद राहुल गांधी दो दिन हरियाणा आएंगे जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी एक दिन का प्रवास करेंगे। कुरुक्षेत्र या करनाल में यह कैंप लगवाने को लेकर चर्चा चल रही है। इस कैंप में न केवल हरियाणा बल्कि उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष भी भाग लेंगे ताकि पार्टी के संगठनात्मक मॉडल का अनुभव साझा किया जा सके।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने वोट चोर, गद्दी छोड़ व हस्ताक्षर अभियान की भी समीक्षा की। सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने लक्ष्य पूरे करने की रिपोर्ट सौंपी। ग्रामीण जिला अध्यक्षों को 10 हजार, शहरी जिला अध्यक्षों को पांच हजार, पूर्व विधायकों व विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को सात हजार जबकि पीसीसी डेलीगेट्स को दो हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य दिया गया था।

हुड्डा की ‘लंच डिप्लोमेसी’ का वीडियो देखें

एक खास बात यह भी रही कि इन दोनों बैठकों के बीच दोपहर सवा दो बजे भूपेंद्र हुड्डा की ओर से अपनी सरकारी कोठी में लंच का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, अधिकांश विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

 

You Might Also Like

भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी, हरियाणा कांग्रेस जल्द बुला सकती है विधायक दल की बैठक
हरियाणा के 31 और युवा अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से गए थे और अब दर्द भरी दास्तां लेकर लौटे भारत
Haryana : धान खरीद में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा और अब इसे रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान ? जानिए
हरियाणा में विद्यार्थियों को मिला अनोखा होमवर्क, सर्दी की छुट्टियों में बच्चे करेंगे ये काम
एक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारत

चंडीगढ़ के एयर प्यूरीफिकेशन टॉवर को तुरंत गिराने के आदेश, क्यों गिराया जाएगा ये टॉवर ? जानें वजह

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आ सकते है 2000 रूपए
हरियाणा के विधायकों को मिलेंगे इतने करोड़ रूपए, विकास कार्यों के लिए सरकार ने मांगा एस्टीमेट
BJP का ‘मिशन पंजाब’, हरियाणा के CM नायब सैनी ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, CM ऑफिस पहुंची फाइल और 38 मंडी सचिव चार्जशीट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?